कच्चे तेल की भाव में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिल रही है। 1 हफ्ते में ब्रेंच 5 फीसदी से भी ज्यादा फिसला है। आज 83 डॉलर के नीचे ब्रेंट क्रू्ड में कारोबार कर रहा है। वहीं WTI हफ्तेभर में करीब 5% तक लुढ़का है। 76 डॉलर के नीचे आज WTI क्रूड में कारोबार कर रहा है। घरेलू बाजार की बात करें तो एमसीएक्स पर कच्चा तेल 6250 रुपये के नीचे लुढ़का है।
