Amul milk prices : अमूल का दूध 3 रुपये प्रति लीटर तक हुआ महंगा, जानिए नई कीमतें

Amul hikes milk prices : अमूल ने शुक्रवार, 3 फरवरी को अपने दूध की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इसके साथ, अब अमूल गोल्ड 66 रुपये प्रति लीटर में मिलेगा। इसके अलावा अमूल ताजा की कीमत 54 रुपये, अमूल काउ मिल्क 56 रुपये और अमूल ए2 बफेलो मिल्क अब 70 रुपये प्रति लीटर हो गई है

अपडेटेड Feb 03, 2023 पर 10:34 AM
Story continues below Advertisement
Amul hikes milk prices : जीसीएमएमएफ (GCMMF) मुख्य रूप से गुजरात, दिल्ली-एनसीआर, पश्चिम बंगाल और मुंबई के बाजारों में दूध की बिक्री करती है

Amul hikes milk prices : अमूल ने एक बार फिर दूध की कीमतों में इजाफा कर दिया है। अमूल ब्रांड के नाम से दूध बेचने वाली गुजरात कोऑपरेटि मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड ने शुक्रवार, 3 फरवरी को अपने दूध की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इस बदलाव के साथ, अब अमूल गोल्ड (Amul Gold) की कीमत 66 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इसके अलावा अमूल ताजा (Amul Taaza) 54 रुपये प्रति लीटर, अमूल काउ मिल्क (Amul cow) 56 रुपये प्रति लीटर और अमूल ए2 बफेलो मिल्क (Amul A2 buffalo milk) अब 70 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

Business Idea: इस सुपरहिट बिजनेस में नौकरी की टेंशन हो जाएगी खत्म, घर बैठे करें बंपर कमाई

इन राज्यों में दूध बेचती है जीसीएमएमएफ


जीसीएमएमएफ (GCMMF) मुख्य रूप से गुजरात, दिल्ली-एनसीआर, पश्चिम बंगाल और मुंबई के बाजारों में दूध की बिक्री करती है। कोऑपरेटिव रोजाना 150 लाख लीटर दूध की बिक्री करती है, जिसमें से लगभग 40 लाख लीटर दिल्ली-एनसीआर में बिकता है।

बीते साल कितनी बढ़ाई थीं कीमतें

अमूल ने बीते साल अक्टूबर में दूध की कीमतें 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई थीं। अमूल ने कहा था, “दूध के उत्पादन और परिचालन की लागत में बढ़ोतरी को देखते हुए कीमतों में इजाफा किया गया है। बीते साल की तुलना में मवेशियों का चारा लगभग 20 फीसदी बढ़ गया है।”

सिर्फ 1,400 रुपए में जाइए दिल्ली से मथुरा-वृंदावन, यहां जानिए कहां और कैसे करनी होगी बुकिंग

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।