सिर्फ 1,400 रुपए में जाइए दिल्ली से मथुरा-वृंदावन, यहां जानिए कहां और कैसे करनी होगी बुकिंग

अगर आप वीकेंड पर फैमिली के साथ मथुरा-वृंदावन घूमने का प्लान कर रहे हैं तो कम बजट में यहां पहुंचने का तरीका बता रहे हैं। यहां आप अपनी गाड़ी, कैब, वॉल्वो बस और ट्रेन से भी जा सकते हैं। मथुरा-वृंदावन में जाने और ठहरने के कई ऑप्शन है जिसे आप अपने बजट के मुताबिक चुन सकते हैं

अपडेटेड Feb 02, 2023 पर 7:52 PM
Story continues below Advertisement
दिल्ली से मथुरा-वृंदावन की दूरी करीब 182 किलोमीटर है। यह

अगर आप वीकेंड पर फैमिली के साथ मथुरा-वृंदावन घूमने का प्लान कर रहे हैं तो कम बजट में यहां पहुंचने का तरीका बता रहे हैं। यहां आप अपनी गाड़ी, कैब, वॉल्वो बस और ट्रेन से भी जा सकते हैं। मथुरा-वृंदावन में जाने और ठहरने के कई ऑप्शन है जिसे आप अपने बजट के मुताबिक चुन सकते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि कम बजट में आप मथुरा-वृंदावन कैसे जा सकते हैं।

कैसे जाएं मथुरा-वृंदावन

अगर आपके पास अपनी कार है तो आप अपनी गाड़ी से मथुरा-वृंदावन जा सकते हैं। दिल्ली से मथुरा-वृंदावन की दूरी करीब 182 किलोमीटर है। यहां आप 3 घंटे के ड्राइव में पहुंच सकते हैं। अगर आप लंबे ड्राइव से बचना चाहते हैं तो एक ड्राइवर हायर करके भी जा सकते हैं। आप चाहें तो उसी दिन घूमकर वापिस आ सकते हैं या एक दिन मथुरा-वृंदावन रुक सकते हैं।


वॉल्वो बस या टैक्सी

आप दिल्ली से वॉल्वो बस भी ले सकते हैं। वॉल्वो बस 699 रुपए से दिल्ली से मथुरा-वृंदावन छोड़ देगी। यानी, 1,400 रुपए में दिल्ली से मथुरा-वृंदावन आना-जाना हो जाएगा। वॉल्वो की बुकिंग ट्रैवल वेबसाइट के जरिये कर सकते हैं। अगर आप प्राइवेट कैब लेकर जाते हैं तो छोटी गाड़ी 5,500 रुपए और इनोवा गाड़ी 8,500 रुपए में मिल जाएगी।

मथुरा-वृंदावन में ठहरने के यह हैं ऑप्शन

मथुरा-वृंदावन में ठहरने के लिए आश्रम और होटल दोनों ऑप्शन हैं। यहां आश्रम 300 रुपए से 850 रुपए में मिल जाएंगे। इनकी बुकिंग 10 दिन पहले करानी पड़ेगी। यहां बजट होटल 800 रुपए से 3,000 रुपए में मिल जाएंगे। इन्हें आप अपने बजट के मुताबिक चुन सकते हैं। ये होटल ट्रिवागो और एक्सपीडिया जैसी होटल बुकिंग वेबसाइट पर बुक कर सकते हैं। यानी एक व्यक्ति 1,500 रुपए के बजट में आसानी से मथुरा घूम सकता है।

मथुरा-वृंदावन टूर पैकेज

मथुरा-वृंदावन के लिए कई ट्रैवल ऐजेंट सस्ते टूर पैकेज ऑफर कर रहे हैं। अगर आप फैमिली के साथ जाते हैं तो एक टैक्सी बुक करके जा सकते हैं। ट्रैवल एजेंट प्राइवेट टैक्सी और वॉल्वो बस दोनों का ऑप्शन देते हैं। ये आप पर निर्भर करता है कि कितने लोग ट्रिप पर जा रहे हैं। वैसे इसके लिए ट्रैवल एजेंट की जगह अपने आप भी अपना टूर पैकेज प्लान कर सकते हैं।

Technical View: निफ्टी ने दायरे में किया कारोबार, 3 फरवरी के लिए 17,550 का सपोर्ट लेवल होगा अहम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।