Technical View: निफ्टी ने दायरे में किया कारोबार, 3 फरवरी के लिए 17,550 का सपोर्ट लेवल होगा अहम

बैंक निफ्टी ने लॉन्गर शैडो के साथ डेली स्केल पर एक बुलिश कैंडल बनाया। इसन निफ्टी से बेहतर प्रदर्शन किया। Motilal Oswal Financial Services के चंदन तापड़िया ने कहा कि बैंक निफ्टी को 41,250 और 41,500 के स्तर की ऊपर बढ़ने के लिए 40,500 के स्तर से ऊपर टिकना होगा। इसमें 40,000 पर और 9,750 के स्तर पर सपोर्ट दिख रहा है

अपडेटेड Feb 02, 2023 पर 6:32 PM
Story continues below Advertisement
Kotak Securities के श्रीकांत चौहान ने कहा कि 17,500 का लेवल टूटने पर इंडेक्स फिर से 17,380-17,350 के लेवल तक फिसल सकता है

निफ्टी ने आज 2 फरवरी को बाजार में रेंज-बाउंड ट्रेड दिखाया। इसके बाद अंत में सपाट बंद हुआ। अडानी समूह के शेयरों पर बिकवाली का दबाव बाजार पर बना रहा। जिसने तेल की कीमतों में गिरावट, एक अच्छा बजट और वैश्विक बाजारों में तेजी के रुझान को भी नजरअंदाज कर दिया। इंडेक्स 100 अंकों की गिरावट के साथ 17,517 पर खुला। ये 200 अंकों (17,446-17,654) के दायरे में कारोबार करता हुआ नजर आया। बाजार के आखिर में इंडेक्स छह अंक नीचे 17,610 पर बंद हुआ। इसमें अपर-लोअर विक्स के साथ डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडल बना। लगातार पांचवें सत्र के लिए निफ्टी ने 17,500 के अहम लेवल का बचाव किया। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इंडेक्स को 17,700-17,800 पर रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

3 फरवरी को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल

Kotak Securities के श्रीकांत चौहान ने कहा, "निफ्टी 17,450-17,650 रेंज के बीच घूम रहा है। इसने डेली चार्ट पर एक इनसाइड बॉडी कैंडल भी बनाया। ये पैटर्न निकट भविष्य में एक रेंज-बाउंड एक्टिविटी जारी रखने का संकेत देता है।"

चौहान ने कहा कि यदि इंडेक्स 17,500 से ऊपर ट्रेड करता है तो पुलबैक रैली संभव है। इससे ऊपर जाने पर इंडेक्स 17,700-17,750 तक चढ़ सकता है।


मार्केट एक्सपर्ट ने कहा कि 17,500 का लेवल टूटने पर एक ताजा बिकवाली दिखने की आशंका है। जिसके नीचे इंडेक्स फिर से 17,380-17,350 के लेवल तक फिसल सकता है।

DABUR Q3 RESULT: मुनाफा 5% घटकर 476.7 करोड़ लेकिन आय बढ़कर हुई 3,043 करोड़ रुपये

3 फरवरी को कैसी रहेगी बैंक निफ्टी की चाल

बैंक निफ्टी आज 500 अंक नीचे खुला और उतार-चढ़ाव भरा रहा। लेकिन आखिरी घंटे में पॉजिटिव हो गया। यह 156 अंकों की बढ़त के साथ दिन के उच्चतम स्तर 40,669 पर बंद हुआ।

बैंकिंग इंडेक्स ने लॉन्गर शैडो के साथ डेली स्केल पर एक बुलिश कैंडल बनाया। इंडेक्स ने निफ्टी से बेहतर प्रदर्शन किया। जबकि यह पिछले दिन के रेंज के अंदर कारोबार करता नजर आया।

Motilal Oswal Financial Services के चंदन तापड़िया ने कहा "अब बैंक निफ्टी को 41,250 और 41,500 के स्तर की ओर बढ़ने के लिए 40,500 के स्तर से ऊपर टिकना होगा। वहीं गिरावट आने पर इसमें 40,000 पर और उसके बाद 39,750 के स्तर पर सपोर्ट नजर आ रहा है।"

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।