DABUR Q3 RESULT: मुनाफा 5% घटकर 476.7 करोड़ लेकिन आय बढ़कर हुई 3,043 करोड़ रुपये

Dabur का सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा घटकर 476.7 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की तीसरी तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा 503 करोड़ रुपये रहा था। वहीं वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड आय सालाना आधार पर 2,942 करोड़ रुपये से बढ़कर 3043 करोड़ रुपये रही

अपडेटेड Feb 02, 2023 पर 4:25 PM
Story continues below Advertisement
Dabur की वित्त वर्ष 23 की तीसरी तिमाही में EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर घटकर 20.05% रही
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    भारत की मल्टीनेशनल कंज्यूमर गुड्स कंपनी डाबर लिमिटेड (Dabur Ltd) ने आज यानी कि बजट के दूसरे दिन 2 फरवरी को वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही के लिए अपने नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी का वित्तवर्ष 23 की तीसरी तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा घटा है जबकि इसी तिमाही के दौरान कंपनी की कंसोलिडेटेड आय में बढ़ोत्तरी नजर आई है। कंपनी द्वारा जारी किये गये नतीजों के मुताबिक वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में डाबर का कंसोलिडेटेड मुनाफा घटकर 476.7 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 489 करोड़ रुपये रहने काअनुमान था। वित्त वर्ष 23 की तीसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA भी पहले से कम हुआ है।

    मुनाफा 5 प्रतिशत घटा

    सालाना आधार पर Dabur ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 5% घटकर 476.7 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले साल वित्त वर्ष 22 की तीसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 503 करोड़ रुपये रहा था।


    Dealing Room: ये बैंकिंग स्टॉक दिखायेगा तेजी और इस आईटी स्टॉक में दिखेगी 70 रुपये की अपसाइड

    सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड आय बढ़कर 3043 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले साल वित्त वर्ष 22 की तीसरी तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 2,942 करोड़ रुपये रही थी।

    EBITDA  के मोर्चे पर भी कमजोर प्रदर्शन

    वित्त वर्ष 23 की तीसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA भी कम हुआ। सालाना आधार पर अबकी बार तीसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA घटकर 610 करोड़ रुपये रहा। जबकि पिछले साल वित्त वर्ष 22 की तीसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA 627 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 23 की तीसरी तिमाही में कंपनी की EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 21.3% से घटकर 20.05% रही।

    डाबर के सीईओ मोहित मल्होत्रा (chief executive officer Mohit Malhotra) ने कहा कि हमने एक लागत और ऑपरेशंस के लिहाज से कठिन वातावरण में स्थिर रिजल्ट दिये हैं। हमने महंगाई को जताने के लिए भाव को जिम्मेदारी से एडजस्ट किया है। हमारे भारत के कारोबार में हमने स्थिर बाजार हिस्सेदारी के साथ 3.3 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।