आज बजट के दूसरे दिन निफ्टी 17500 के नीचे फिसल गया। अडानी ग्रुप पर दबाव से शेयर बाजार में भी दबाव देखने को मिला। FMCG, IT को छोड़ सभी सेक्टरों में गिरावट के साथ कारोबार होता हुआ दिखाई दिया। मेटल, एनर्जी और सरकारी बैंकों में सबसे ज्यादा दबाव नजर आया। गौतम अडानी की FPO वापस लेने पर स्पष्टीकरण देने के बावजूद अडानी ग्रुप के शेयरों में आज भी तेज बिकवाली जारी रही। अडानी एंटरप्राइज करीब 25 परसेंट नीचे फिसल गया। अडानी पोर्ट भी करीब 10% नीचे गिरकर कारोबार करता नजर आया। वहीं आज डीलर्स ने डीलिंग रूम्स में किन स्टॉक्स पर दांव लगाया है। इसकी पड़ताल करने पर जानकारी मिली है कि आज एक बैंकिंग और दूसरे आईटी स्टॉक में खरीदारी करने की राय डीलर्स ने दी है।
सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को एसबीआई के शेयर में खरीदारी करने की राय दी है। इसके अलावा डीलर्स ने दिग्गज आईटी स्टॉक इंफोसिस में भी खरीदारी करने की राय दी है।
दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने इंफोसिस में खरीदारी की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स का कहना है कि FIIs ने आज आईटी स्टॉक्स में खरीदारी की है। डीलर्स को लगता है पोजीशनली इस स्टॉक में 60-70 रुपये की अपसाइड देखने को मिलेगी। बाजार में FNO data से पता चलता है कि इंफोसिस के स्टॉक में short covering देखने को मिलेगी।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)