KPIT के फाउंडर और चेयरमैन रवि पंडित का निधन, जानिए केपीआईटी को ग्लोबल कंपनी बनाने वाले पंडित कौन थे

रवि पंडित ने 1990 में किशोर पाटिल के साथ मिलकर KPIT की शुरुआत की थी। तब कंपनी का नाम केपीआईटी कमिंस था। पंडित की लीडरशिप में केपीआईटी एक बड़ी आईटी सर्विसेज और कंसल्टिंग कंपनी बनी

अपडेटेड May 08, 2026 पर 1:50 PM
Story continues below Advertisement
रवि पंडित का 71 साल की उम्र में 8 मई को पुणे में निधन हो गया।

केपीआईटी टेक्नोलॉजीज के फाउंडर और चेयरमैन एसबी (रवि) पंडित का 8 मई को पुणे में निधन हो गया। वह 71 साल के थे। केपीआईटी भारत की सबसे बड़ी ऑटोमोटिव एवं मोबिलिटी सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग कंपनियों में से एक है। कंपनी ने फाउंडर और चेयरमैन के देहांत पर दुख जताया है।

1990 में KPIT की शुरुआत की थी

रवि पंडित ने 1990 में किशोर पाटिल के साथ मिलकर KPIT की शुरुआत की थी। तब कंपनी का नाम केपीआईटी कमिंस था। पंडित की लीडरशिप में केपीआईटी एक बड़ी आईटी सर्विसेज और कंसल्टिंग कंपनी बनी। कंपनी के पास ऑटोमोटिव और मोबिलिटी सॉफ्टवेयर में विशेषज्ञता है। कंपनी की मौजूदगी दुनिया के 15 देशों में है।


अमेरिका की MIT से की थी पढ़ाई

पंडित ने पुणे इंटरनेशनल सेंटर और जनवाणी की शुरुआत में भी बड़ी भूमिका निभाई थी। केपीआईटी की वेबसाइट के मुताबिक, उन्होंने गोखले इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटिक्स एंड इकोनॉमिक्स जैसे संस्थानों को अपना मार्गदर्शन दिया था। उन्होंने अमेरिका के MIT में Sloan School of Management से पढ़ाई की थी। वह एक चार्टर्ड अकाउंटेंट थे, जिन्हें गोल्ड मेडल मिला था। वह इंडियन नेशनल साइंस एडैडमी (INSA) के फेलो भी थी।

क्लीन एनर्जी के बड़े पैरोकार थे

पंडित का क्लीन एनर्जी के इस्तेमाल पर काफी जोर था। वह नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन के एम्पापर्ड ग्रुप में प्राइवेट सेक्टर से इकलौता सदस्य थे। उनका 'HRIDAY' पहल को बढ़ावा देने में बड़ा हाथ था। इस पहल का फोकस हाइड्रोजन के इस्तेमाल से ग्रामीण इलाकों में बड़ा बदलाव लाना था।

यह भी पढ़ें: Cloudflare Layoffs: क्लाउडफ्लेयर में छंटनी, AI के कारण 1100 से ज्यादा नौकरियां होने वाली हैं खत्म

थर्मेक्स के बोर्ड का सदस्य रह चुके थे

वह अवॉर्ड-विनिंग बुक Leapfrogging to Pole-Vaulting के सह-लेखक भी थे। वह थर्मेक्स के बोर्ड का सदस्य भी रह चुके थे। केपीआईटी टेक्नोलॉजीज का शेयर 8 मई को 0.65 फीसदी उछाल के साथ 727 रुपये पर चल रहा था। इस साल यह शेयर 37 फीसदी से ज्यादा गिरा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।