Gold Price Today: सोना हुआ और महंगा, इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने के बाद दिल्ली से लेकर चेन्नई तक भाव ने मारा उछाल; चांदी भी चढ़ी

Gold Price Today: एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोने पर आयात शुल्क में हालिया बढ़ोतरी से देश के अंदर कीमतें और बढ़ने और भौतिक मांग पर अस्थायी असर पड़ने की संभावना है। नई इंपोर्ट ड्यूटी बुधवार, 13 मई से लागू हो गई

अपडेटेड May 14, 2026 पर 7:51 AM
Story continues below Advertisement
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,700.86 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश के ज्यादातर शहरों में 14 मई को सोने की कीमत और तेज हो गई है। इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाए जाने के बाद राजधानी दिल्ली में आज सुबह 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 162160 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में 24 कैरेट का भाव अब 162010 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। कमजोर रुपये का भी इस तेजी में हाथ है। रुपया, बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.80 के रिकॉर्ड निचले स्तर तक फिसला। बाद में 95.66 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

सरकार ने सोने और चांदी पर आयात शुल्क यानि कि इंपोर्ट ड्यूटी 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दी है। प्लैटिनम पर इसे 6.4 प्रतिशत से बढ़ाकर 15.4 प्रतिशत किया गया है। सोने/चांदी के डोरे, सिक्के, अन्य वस्तुएं आदि पर भी टैक्स में बदलाव किए गए हैं। नई इंपोर्ट ड्यूटी बुधवार, 13 मई से लागू हो गई।

इसके बाद बुधवार को दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 8,550 रुपये या 5 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 1,65,350 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,700.86 डॉलर प्रति औंस पर है।


देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 162160 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 148660 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 148510 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 162010 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 163680 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 150010 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 162010 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 148510 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 148660 162160
मुंबई 148510 162010
अहमदाबाद 148560 162060
चेन्नई 150010 163680
कोलकाता 148510 162010
हैदराबाद 148510 162010
जयपुर 148660 162160
भोपाल 148560 162060
लखनऊ 148660 162160
चंडीगढ़ 148660 162160

क्या आगे कम हो सकती हैं कीमतें

एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोने पर आयात शुल्क में हालिया बढ़ोतरी से देश के अंदर कीमतें और बढ़ने और भौतिक मांग पर अस्थायी असर पड़ने की संभावना है। रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद का कहना है कि सोने पर आयात शुल्क बढ़ाने से आयात कम नहीं होता, बल्कि कीमतें बढ़ती हैं। आभूषण खुदरा विक्रेताओं के मुताबिक, आयात शुल्क बढ़ाने के बजाय सोने-चांदी के आयात की मात्रा पर अंकुश लगाना देश के चालू खाते के घाटा को नियंत्रित करने का अधिक प्रभावी तरीका होगा।

Lab Made Gold: सोना भी लैब में बना चुके हैं वैज्ञानिक, लेकिन बनाने का खर्च जानकर उड़ जाएंगे होश

चांदी की कीमत

दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी तेजी बढ़ी है। 14 मई की सुबह चांदी का भाव 310100 रुपये प्रति किलोग्राम है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 20,500 रुपये की बंपर बढ़त के साथ 2,97,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इस साल जनवरी महीने में देश में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 87.45 डॉलर प्रति औंस पर है। देश के अंदर सोने और चांदी की कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।