Godrej Properties बांट रही हर शेयर पर ₹10 का डिविडेंड, नादिर गोदरेज की इस इवेंट के बाद रिटायरमेंट की इच्छा

Godrej Properties News: मार्च 2026 तिमाही के धमाकेदार कारोबारी नतीजे के साथ-साथ कंपनी ने शेयरहोल्डर्स को तगड़े डिविडेंड का भी ऐलान किया है। इसकी रिकॉर्ड डेट भी तय हो चुकी है। साथ ही बोर्ड लेवल पर एक अहम बदलाव की भी कंपनी ने जानकारी दी है। डिटेल्स में पढ़ें

अपडेटेड May 05, 2026 पर 1:16 PM
Story continues below Advertisement
नादिर गोदरेज ने उम्र की वजह से एजीएम के बाद Godrej Properties के नॉन-एग्जीक्यूटिव नॉन-इंडिपेंडेंट डायरेक्टर पद से रिटायर होने की इच्छा जताई है।

Godrej Properties News: गोदरेज ग्रुप की रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज के बोर्ड की बैठक में डिविडेंड से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी मिली। साथ ही कंपनी ने कारोबारी नतीजे के अलावा बोर्ड लेवल पर अहम बदलावों का भी ऐलान किया। एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी ₹5 की फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर ₹10 का डिविडेंड बांटने वाली है। इस परअगली AGM (एनुअल जनरल मीटिंग में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 28 जुलाई 2026 फिक्स की गई है और 41वीं एजीएम 4 अगस्त 2026 को है। डिविडेंड को शेयरहोल्डर्स की मंजूरी मिलने के बाद उनके खाते में इसे 3 सितंबर 2026 से पहले क्रेडिट किया जाएगा।

बोर्ड में हो रहा क्या बदलाव?

कारोबारी नतीजे और डिविडेंड के साथ गोदरेज प्रॉपर्टीज ने बोर्ड में बदलाव से जुड़ी अहम जानकारी भी दी। एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक नादिर गोदरेज बोर्ड से रिटायर हो रहे हैं। उन्होंने उम्र की वजह से एजीएम के बाद कंपनी के नॉन-एग्जीक्यूटिव नॉन-इंडिपेंडेंट डायरेक्टर पद से रिटायर होने की इच्छा जताई है। NRC (नॉमिनेशन एंड रिम्यूनेरेशन कमेटी) को भेजे लेटर में कहा कि वह अगस्त 2026 में 75 साल के हो जाएंगे और अब 41वीं एजीएम के बाद रिटायर होना चाहते हैं।


फंड जुटाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी

गोदरेज प्रॉपर्टीज के बोर्ड ने प्राइवेट प्लेसमेंट बेसिस पर नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर्स, बॉन्ड्स या अन्य डेट सिक्योरिटीज के जरिए ₹3 हजार करोड़ तक का फंड जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह फंड एक या एक से अधिक किश्तों में जुटाया जाएगा। इसे लेकर डायरेक्टर्स की एक कमेटी भी बना दी गई है जो इसके साइज, टाइमिंग और टर्म्स एंड कंडीशंस पर फैसला लेगी।

कैसी रही गोदरेज प्रॉपर्टीज की मार्च तिमाही?

पिछले वित्त वर्ष 2026 की आखिरी तिमाही जनवरी-मार्च 2026 में गोदरेज प्रॉपर्टीज का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 70% उछलकर ₹649 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 63% उछलकर ₹3,458 करोड़ पर पहुंच गया। ऑपरेटिंग लेवल पर बात करें तो इसका ईबीआईटीडीए यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट सालाना आधार पर मार्च 2026 तिमाही में ₹110 करोड़ से ₹523 करोड़ पर पहुंच गया तो मार्जिन भी इस दौरान 5.2% से 15.1% पर पहुंच गया जोकि एग्जीक्यूशन और ऑपरेटिंग लेवरेज में मजबूत सुधार का संकेत है।

Godrej Properties के शेयरों में भारी गिरावट, सस्ते में शेयर खरीदने का मौका या निकल लें फटाफट बेचकर?

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।