MCX Q2 Results: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर दोगुने से ज्यादा बढ़ गया। वहीं, रेवेन्यू और EBITDA में भी जोरदार उछाल देखने को मिला।
MCX Q2 Results: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर दोगुने से ज्यादा बढ़ गया। वहीं, रेवेन्यू और EBITDA में भी जोरदार उछाल देखने को मिला।
मुनाफा ₹455 करोड़, रेवेन्यू ₹800 करोड़ के करीब
MCX का सितंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट 130% बढ़कर ₹454.57 करोड़ पहुंच गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह ₹197.47 करोड़ था।
इस दौरान रेवेन्यू भी ₹374.23 करोड़ से बढ़कर ₹799.66 करोड़ हो गया। EBITDA में भी तेजी रही। यह पिछले साल के ₹243.63 करोड़ से बढ़कर ₹611.24 करोड़ पहुंच गया। कंपनी का EBITDA मार्जिन भी 65.1% से बढ़कर 76.4% हो गया। यानी रेवेन्यू का बड़ा हिस्सा ऑपरेटिंग कमाई में बदल रहा है।
पहली छमाही में भी शानदार प्रदर्शन
वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही में MCX का रेवेन्यू 100.8% बढ़कर ₹1,502 करोड़ रहा। EBITDA 121.3% बढ़कर ₹1,206 करोड़ और नेट प्रॉफिट 116.4% उछलकर ₹868 करोड़ पहुंच गया।
इस दौरान फ्यूचर कारोबार का औसत दैनिक टर्नओवर ₹61,280 करोड़ रहा। वहीं, ऑप्शंस का टर्नओवर ₹10,96,529 करोड़ तक पहुंच गया।
कोल एक्सचेंज सब्सिडियरी में ₹51.5 करोड़ का निवेश
MCX ने अपनी सब्सिडियरी MCX Coal Exchange of India Ltd में ₹51.50 करोड़ का अतिरिक्त निवेश किया। इसके साथ ही सब्सिडियरी में कुल निवेश ₹52.50 करोड़ हो गया।
SBI Securities को 14% तेजी की उम्मीद
SBI Securities ने MCX के लिए ₹3,633 का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज को संवत 2083 में शेयर से 14% तक की तेजी की उम्मीद है। उसका मानना है कि कमोडिटी बाजार में उतार-चढ़ाव और बढ़ती भागीदारी से एक्सचेंज को फायदा मिल सकता है।
मंगलवार, 3 नवंबर को MCX का शेयर 7.42% चढ़कर ₹3,490.10 पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में इसने 19.82% का रिटर्न दिया है।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।