Jio के सब्सक्राइबर्स के लिए खुशखबरी, कंपनी ने लॉन्च किए शुरुआती 147 रुपये से सस्ते वॉयस प्लान

जियो ने फोन का इस्तेमाल सिर्फ वॉयस कॉलिंग करने वाले सब्सक्राइबर्स के लिए चार नए प्लान लॉन्च किए हैं। इसका शुरुआती प्लान 147 रुपये का है। इस प्लान की वैलिडिटी 22 दिन की है। इस प्लान के तहत सब्सक्राइबर्स अनिलिमिटेड वॉयस कॉल कर सकते हैं

अपडेटेड Oct 31, 2026 पर 4:40 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कंपनी के डेटा वाले प्लान भी सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध हैं।

रिलांयस जियो के सब्सक्राइबर्स के लिए खुशखबरी है। कंपनी ने अपने ग्राहकों को दिवाली से ठीक पहले तोहफा दिया है। उसने सस्ते वॉयल प्लान लॉन्च किए हैं। इससे कंपनी के उन सब्सक्राइबर्स को फायदा होगा, जो सिर्फ कॉलिंग के लिए अपने फोन का इस्तेमाल करते हैं। कंपनी के डेटा वाले प्लान भी सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध हैं। इन ने प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

सिर्फ वॉयस कॉलिंग करने वालों के लिए चार नए प्लान

कंपनी ने फोन का इस्तेमाल सिर्फ वॉयस कॉलिंग करने वाले सब्सक्राइबर्स के लिए चार नए प्लान लॉन्च किए हैं। इसका शुरुआती प्लान 147 रुपये का है। इस प्लान की वैलिडिटी 22 दिन की है। इस प्लान के तहत सब्सक्राइबर्स अनिलिमिटेड वॉयस कॉल कर सकते हैं। साथ ही वैलिडिटी पीरियड में उन्हें 300 एसएमएस की सुविधा भी मिलती है। इस हिसाब से इस प्लान के तहत कॉलिंग का रोजाना खर्च सिर्फ 6.68 रुपये आता है।


177 रुपये के प्लान में मिलेगी 28 दिन की वैलिडिटी

सिर्फ वॉयल कॉलिंग का दूसरा प्लान 177 रुपये का है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है। इस प्लान में भी सब्सक्राइबर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। साथ में 300 एसएमएस की भी सुविधा मिलेगी। इस प्लान के सब्सक्राइबर का रोजाना का मोबाइल इस्तेमाल करने का खर्च सिर्फ 6.32 पैसे आएगा।

196 रुपये के प्लान में मिलेगी 30 दिन की वैलिडिटी

तीसरा प्लान 196 रुपये का है। सिर्फ वॉयस कॉलिंग वाले इस प्लान में वैलिडिटी 30 दिन की होगी। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। साथ ही साथ कंपनी 300 एसएमएस की सुविधा भी ऑफर कर रही है। इस प्लान के इस्तेमाल पर यूजर का रोजाना का खर्च 6.53 रुपये आएगा।

197 रुपये के प्लान में मिलेगी कैलेंडर मंथ की वैलिडिटी

कंपनी ने एक कैलेंडर मंथ का भी प्लान लॉन्च किया है। इसकी कीमत 197 रुपये है। इसका मतलब है कि इस प्लान में सब्सक्राइबर को पूरे महीने तक वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। महीना चाहे 30 दिन का हो या 31 का हो, सब्सक्राइबर को पूरे महीने तक वॉयस कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा मिलेगी।

भारती एयरटेल ने भी लॉन्च किए थे ओनली वॉयस प्लान

इससे पहले भारती एयरटेल ने सब्सक्राइबर्स के लिए सिर्फ वॉयस कॉलिंग प्लान लॉन्च किए थे। सिर्फ वॉयस प्लान में मोबाइल डेटा नहीं मिलता है। हालांकि, एयरटेल का शुरुआती ओनली वॉयस कॉलिंग प्लान 185 रुपये का है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है। इस प्लान में भी 300 एसएमएस की सुविधा मिलेगी।

एयरटेल के 203 रुपये के प्लान की वैलिडिटी 30 दिन 

एयरटेल का दूसरा ओनली वॉयस प्लान 203 रुपये का है। इसकी वैलिडिटी 30 दिन की है। एयरटेल का कैलेंडर मंथ प्लान 206 रुपये का है। यह प्लान पूरे महीने तक चलेगा। अगर महीना 31 दिन का है तो यह प्लान 31 दिन तक चलेगा। इसका मतलब है कि सब्सक्राइबर को एक महीने में मोबाइल सिर्फ एक बार रिचार्ज कराना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: कल 1 नवंबर से बदलने जा रहे हैं आपकी जेब पर असर डालने वाले ये 5 नियम, आज ही जान लें काम की बातें

TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिया था निर्देश 

टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को मोबाइल डेटा के बगैर प्लान लॉन्च करने को कहा था। इसके लिए उसने टेलीकॉम कंपनियों को 21 अक्तूबर तक का समय दिया था। रेगुलेटर ने यह निर्देश उन मोबाइल सब्सक्राइबर्स को ध्यान में रख दिया था, जो अपने फोन का इस्तेमाल सिर्फ वॉयस कॉलिंग के लिए करते हैं। खासकर ग्रामीण इलाकों में ऐसे सब्सक्राइबर्स की संख्या काफी ज्यादा है।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट के पास है, जिसकी रिलायंस इंडस्ट्रीज एकमात्र लाभार्थी है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।