Crude oil prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। सोमवार को 3 महीने के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद मंगलवार, 10 नवंबर को कच्चे तेल की कीमतों में और गिरावट देखने को मिल रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यह कहने के बाद कि ईरान पर और हमले करने की जरूरत नहीं होगी, कीमतों में गिरावट आई थी।
