Get App

'संवत 2083 में मिलेगा छप्परफाड़ रिटर्न!' बजाज AMC के सीआईओ ने बताया कहां बनेगा मोटा पैसा, इन 2 सेक्टर्स पर लगाया बड़ा दांव

Samvat 2083 Stock Market Outlook: क्या संवत 2083 में शेयर बाजार फिर से नया रिकॉर्ड बनाएगा? बजाज एसेट मैनेजमेंट के सीआईओ निमेश चंदन के मुताबिक, मजबूत कॉरपोरेट कमाई के दम पर निवेशकों को 10 से 20 फीसदी तक का शानदार रिटर्न मिल सकता है। आखिर अमेरिका के AI स्टॉक्स में गिरावट का फायदा भारत को कैसे मिलेगा, और किन दो सेक्टर्स पर दांव लगाना सबसे ज्यादा फायदेमंद रहेगा? समझिए बाजार का पूरा गणित

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Nov 10, 2026 पर 9:22 AM
'संवत 2083 में मिलेगा छप्परफाड़ रिटर्न!' बजाज AMC के सीआईओ ने बताया कहां बनेगा मोटा पैसा, इन 2 सेक्टर्स पर लगाया बड़ा दांव
आखिर अमेरिका के AI स्टॉक्स में गिरावट का फायदा भारत को कैसे मिलेगा? जानिए

Stock Market Outlook: वैश्विक अनिश्चितताओं, ऊंचे कच्चे तेल की कीमतों और ब्याज दरों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था और कॉरपोरेट अर्निंग्स में मजबूती बनी हुई है। बजाज एसेट मैनेजमेंट के सीआईओ निमेश चंदन का मानना है कि जैसे-जैसे स्थितियां सामान्य होंगी, बाजार का ध्यान दोबारा कॉरपोरेट आय पर केंद्रित होगा। मनीकंट्रोल को दिए एक स्पेशल इंटरव्यू में उन्होंने संवत 2083 के लिए शेयर बाजार के आउटलुक, सेक्टर्स और वैश्विक जोखिमों पर विस्तार से बात की है।

इंटरव्यू के कुछ प्रमुख अंश

सवाल: क्या अमेरिकी AI स्टॉक्स में हालिया गिरावट के बाद जोखिम से बचने के संकेत दिखे हैं?

निमेश चंदन: एआई से जुड़े शेयरों और सेमीकंडक्टर इंडेक्स (KOSPI और PHLX सेमीकंडक्टर इंडेक्स अपने उच्चतम स्तर से 30% से 40% नीचे) में आई तेज गिरावट, साथ ही कुछ डेटा सेंटर कंपनियों के CDS स्प्रेड में बढ़ोतरी जोखिम से बचने के व्यवहार का संकेत देती है। वैसे हम इसे लंबे समय के एआई अवसरों में गिरावट के बजाय एआई से जुड़े निवेशों में अत्यधिक आशावाद के सुधार के रूप में देखते हैं। एआई को अपनाने का स्ट्रक्चरल आधार अभी भी बरकरार है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें