Commodity Market: जीएसटी की दर घटने से किसानों को काफी होगा फायदा, ग्रेन से एथेनॉल बनाने की नीति ठीक नहीं

सिराज हुसैन ने कहा कि जीएसटी की दर घटने से किसानों को काफी फायदा होगा। बीज समेत एग्री की कई चीजों पर आज भी जीएसटी नहीं लगती है। वहीं कुछ चीजों पर जीएसटी की दर काफी ज्यादा है। ट्रैक्टर पर GST की जरूरत है ही नहीं। इसपर जीएसटी की दर घटनी चाहिए।

अपडेटेड Sep 03, 2025 पर 3:32 PM
बारिश से पंजाब और हरियाणा के क्षेत्रों को हुए भारी नुकसान पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि बारिश से पंजाब और हरियाणा को काफी नुकसान हुआ है।

आज से 2 दिनों की GST काउंसिल की बैठक शुरू हो गई है। बाजार को उम्मीद है की खेती किसानी के लिए इस्तेमाल होने वाली चीजों पर GST की दर घटेगी। GST की दर कहां पर कितनी हो सकती है। किसानों को GST रिफार्म का फायदा मिलेगा। ट्रैक्टर, कृषि उपकरण के दाम कम हो सकते हैं। फर्टिलाइजर, बायो पेस्टीसाइड भी सस्ते हो सकते हैं। ट्रैक्टर पर GST की दर 5% होने की उम्मीद है। सिचांई उपकरण पर 5% GST होगा । ट्रेक्टर उपकरणों पर भी GST कम होगा । बीज ड्रिल मशीन, थ्रेशर पर भी GST घट सकती है

जीएसटी की दर घटने से किसानों को काफी होगा फायदा

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रियां देते हुए पूर्व एग्री सेक्रेटरी के सिराज हुसैन ने कहा कि जीएसटी की दर घटने से किसानों को काफी फायदा होगा। बीज समेत एग्री की कई चीजों पर आज भी जीएसटी नहीं लगती है। वहीं कुछ चीजों पर जीएसटी की दर काफी ज्यादा है। ट्रैक्टर पर GST की जरूरत है ही नहीं। इसपर जीएसटी की दर घटनी चाहिए।


किसान उन चीजों की खेती करेगा जहां उसे मुनाफा दिखेगा। एग्री इनपुट की चीजों पर GST लगना ही नहीं चाहिए।EVs पर GST 5% और रोजमर्रा की चीजों पर 18%, कहां तक सही है।

ग्रेन से एथेनॉल बनाने की नीति ठीक नहीं

सिराज हुसैन ने इस बातचीत में आगे कहा कि ग्रेन से एथेनॉल बनाने की नीति ठीक नहीं है। किसान उन चीजों की खेती करेगा जहां उसे मुनाफा दिखेगा। गन्ने से एथेनॉल बनाना ठीक है लेकिन ग्रेन से एथेनॉल बनाना ठीक नही् है। उन्होंने आगे कहा कि मक्के से बने एथेनॉल के लिए OMCs 71 रुपये प्रति लीटर दे रही है।

पंजाब ने कभी क्रॉप इंश्योरेंस में दिलचस्पी नहीं दिखाई

बारिश से पंजाब और हरियाणा के क्षेत्रों को हुए भारी नुकसान पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि बारिश से पंजाब और हरियाणा को काफी नुकसान हुआ है। पंजाब ने कभी क्रॉप इंश्योरेंस में दिलचस्पी नहीं दिखाई। भारी बारिश से हुए नुकसान का बोझ अब पंजाब सरकार पर पड़ा है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।