Get App

MCX Gold Silver Price : MCX पर सोने की कीमतें 2% बढ़ीं, चांदी 4% से ज़्यादा भागी, जानिए कमोडिटी में आज कहां होगी कमाई

MCX Gold Silver Price : 11 बजे के आसपास MCX गोल्ड फरवरी वायदा का भाव 2,355 रुपए से ज़्यादा यानी 1.70 फीसदी बढ़कर 141,174 रुपए प्रति 10 ग्राम के हाई पर कारोबर कर रहा है। जबकि MCX सिल्वर मार्च वायदा का भाव 10,676 रुपए यानी 4 फीसदी से ज़्यादा बढ़कर 263,401 रुपए प्रति किलोग्राम के लेवल पर कारोबार कर रहा है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jan 12, 2026 पर 11:38 AM
MCX Gold Silver Price : MCX पर सोने की कीमतें 2% बढ़ीं, चांदी 4% से ज़्यादा भागी, जानिए कमोडिटी में आज कहां होगी कमाई
Commodity calls :कमोडिटी में कमाई वाले कॉल के लिए आज हमारे साथ हैं कुंवरजी ग्रुप के रवि दियोरा। इनको आज गोल्ड और नैचुरल गैस में कमाई के मौके दिख रहे हैं

Gold-Silver rates today : सोमवार, 12 जनवरी को MCX पर शुरुआती कारोबार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल आया और वे रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं। बढ़ती जियोपॉलिटिकल अनिश्चितताओं, डॉलर की गिरावट और इस साल US फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती संभावनाओं के कारण निवेशक सुरक्षित एसेट की ओर भाग रहे हैं, जिसका फायद सोने-चांदी को मिल रहा है। 11 बजे के आसपास MCX गोल्ड फरवरी वायदा का भाव 2,355 रुपए से ज़्यादा यानी 1.70 फीसदी बढ़कर 141,174 रुपए प्रति 10 ग्राम के हाई पर कारोबर कर रहा है। जबकि MCX सिल्वर मार्च वायदा का भाव 10,676 रुपए यानी 4 फीसदी से ज़्यादा बढ़कर 263,401 रुपए प्रति किलोग्राम के लेवल पर कारोबार कर रहा है।

सोमवार को पहली बार इंटरनेशनल बाजार में सोने की कीमतें 4,600 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के पार पहुंच गईं। फरवरी डिलीवरी वाले अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 4,612.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए। जियोपॉलिटिकल और आर्थिक अनिश्चितताओं के साथ-साथ दूसरी करेंसी के मुकाबले डॉलर में गिरावट के कारण सोने-चांदी में तेजी आई है।

दूसरी कमोडिटीज की बात करें तो एमसीएक्स पर कॉपर का जनवरी कॉन्ट्रैक्ट 28.50 रुपए यानी 2.22 फीसदी की बढ़त के साथ 1,311.70 रुपए पर दिख रहा है। वहीं, क्रूड का जनवरी कॉन्ट्रैक्ट 6.00 रुपए यानी 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 5,346.00 रुपए पर दिख रहा है। जबकि, नैचुरल गैस का जनवरी कॉन्ट्रैक्ट 1.90 रुपए यानी 0.65 फीसदी की कमजोरी के साथ 292.30 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, ELECDMBL कॉन्ट्रैक्ट 62 रुपए यानी 1.43 फीसदी की तेजी के साथ 4,408 रुपए पर नजर आ रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें