Gold Silver Price: इंटरनेशनल मार्केट में सोने- चांदी की कीमतों में गुरुवार , 30 जुलाई को बढ़त देखने को मिली। US फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कोई बदलाव न करने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई। इन्वेस्टर्स मॉनेटरी पॉलिसी के आउटलुक का फिर से आकलन कर रहे हैं और अब उनकी नजर US के अहम महंगाई डेटा पर है, जो आज आने वाला है।
