Get App

Silver Gold Price : MCX पर सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानिए आगे कैसी रह सकती है इनकी चाल

Silver Gold Price Today : AI टेक्नोलॉजी शेयरों में उतार-चढ़ाव और US फेड द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की उम्मीदों जैसे जिन कारणों से सोने की कीमतों में गिरावट आई थी, उन्हीं कारणों में बदलाव के चलते सोने की कीमतों में थोड़ी रिकवरी आई है। बाजार में अभी भी दिसंबर में ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की प्रबल संभावना जताई जा रही है

Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Nov 25, 2026 पर 11:16 AM
Silver Gold Price : MCX पर सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानिए आगे कैसी रह सकती है इनकी चाल
Gold Rate: FOMC पॉलिसी फैसला 8-9 दिसंबर, 2026 को आने वाला है। यूएस फेड अधिकारी महंगाई और लेबर मार्केट के ताजा आंकड़ों के आधार पर ब्याज दरों के बारे में फैसला लेंगे। यह बैठक एक अहम मोड़ साबित हो सकती है

Silver Gold Price Today : एमसीएक्स पर सोने-चांदी में आज कमजोरी देखने को मिल रही है। एमसीएक्स पर गोल्ड का दिसंबर वायदा 640 रुपए यानी 0.52 फीसदी की कमजोरी के साथ 121,689 रुपए पर दिख रहा है। वहीं, चांदी का दिसंबर वायदा 1,043 रुपए यानी 0.79 फीसदी की कमजोरी के साथ 144,291 के लोवल पर कारोबार कर रहा है। पिछले दो-तीन दिनों में आई तेजी के बाद, भारत में सोने की कीमतों में फिर से गिरावट देखने को मिल रही है। निवेशकों की नजर US पर्सनल कंजम्पशन एक्सपेंडिचर (PCE) प्राइस इंडेक्स पर है। यह महंगाई मापने का एक अहम पैमाना है, जिस पर फेडरल रिज़र्व की कड़ी नजर रहती है।

वेंचुरा में हेड ऑफ कमोडिटी, एनएस रामास्वामी का कहना है कि सोने की कीमतों में एक हफ्ते के दौरान 9% की भारी गिरावट आई और यह 14 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया, जिसके बाद इसमें रिकवरी देखने को मिली। AI टेक्नोलॉजी शेयरों में उतार-चढ़ाव और US फेड द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की उम्मीदों जैसे जिन कारणों से सोने की कीमतों में गिरावट आई थी, उन्हीं कारणों में बदलाव के चलते सोने की कीमतों में थोड़ी रिकवरी आई है। बाजार में अभी भी दिसंबर में ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की प्रबल संभावना जताई जा रही है।

तकनीकी रूप से निचले स्तरों के आसपास शॉर्ट-टर्म खरीदार बाजार में उतरे हैं। हालांकि, यह रिकवरी अभी भी पक्की नहीं है क्योंकि मजबूत US डॉलर, ऊंचे ट्रेजरी यील्ड और इक्विटी मार्केट में बिकवाली का दबाव सोने की कीमतों में होने वाली बढ़त को सीमित कर रहा है।

25 नवंबर यानी आज बुधवार को आने वाले अक्टूबर के PCE महंगाई आंकड़े और GDP के संशोधित आंकड़े यह तय करेंगे कि सोने की कीमतों में आई यह रिकवरी कितनी टिकाऊ है। अगर महंगाई के आंकड़े नरम रहते हैं या आर्थिक विकास धीमा पड़ता है तो ट्रेजरी यील्ड का दबाव कम हो सकता है और सोने की कीमतों में और तेजी आ सकती है। इसके विपरीत,अगर महंगाई बढ़ती है या आर्थिक विकास मजबूत रहता है तो फेड द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की उम्मीदें फिर से जोर पकड़ सकती हैं,जिससे सोने की कीमतें दोबारा नीचे आ सकती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें