Get App

रॉकेट बनने को तैयार NSE का शेयर! ब्रोकरेज ने दिया अब तक का सबसे ऊंचा टारगेट

NSE Share Price Target: NSE के शेयरों में आज करीब 2 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। ब्रोकरेज फर्म ICICI Securities ने NSE पर कवरेज शुरू करते हुए 'Buy' रेटिंग के साथ नया टारगेट प्राइस तय किया है, जो अब तक का सबसे हाई है। इसके अलावा मोतीलाल ओसवाल समेत सभी 17 एनालिस्ट्स इस शेयर पर बुलिश हैं। जानें किस ब्रोकरेज ने NSE को कितना दिया है टारगेट

Abhishek Guptaअपडेटेड Nov 25, 2026 पर 10:03 AM
रॉकेट बनने को तैयार NSE का शेयर! ब्रोकरेज ने दिया अब तक का सबसे ऊंचा टारगेट
NSE को ट्रैक करने वाले सभी 17 एनालिस्ट्स ने इस शेयर पर 'Buy' रेटिंग दे रखी है

NSE Share Price Target: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के शेयरों में बुधवार, 25 नवंबर को करीब 2% की मजबूती देखने को मिली। यह तेजी ब्रोकरेज फर्म ICICI Securities की एक ताजा रिपोर्ट के बाद आई है, जिसमें ब्रोकरेज ने एक्सचेंज पर कवरेज शुरू करते हुए 'Buy' रेटिंग दी है और ₹2,650 प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है।

यह टारगेट प्राइस शेयर में करीब 20% के अपसाइड पोटेंशियल को दर्शाता है। खास बात यह है कि स्ट्रीट पर स्टॉक को कवर करने वाले सभी ब्रोकरेज हाउसों में यह अब तक का सबसे ऊंचा टारगेट है। इतना ही नहीं, NSE को ट्रैक करने वाले सभी 17 एनालिस्ट्स ने इस शेयर पर 'Buy' रेटिंग दे रखी है।

प्रमुख ब्रोकरेज हाउसों के टारगेट प्राइस

ब्रोकरेज हाउस रेटिंग / सलाह टारगेट प्राइस (₹)
ICICI Securities Buy ₹2,650
Avendus Spark Buy ₹2,530
Anand Rathi Buy ₹2,381
Morgan Stanley Overweight ₹2,315
JM Financial Buy ₹2,310
Motilal Oswal Buy ₹2,300

ICICI Securities की रिपोर्ट में क्या है खास?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें