Get App

Stock Market Rally: खुलते ही तूफानी रफ्तार से भागा बाजार! Sensex 1,550 अंक चढ़ा, Nifty 25,750 के पार; ये 4 फैक्टर बने बूस्टर

Stock Market Rally Today: सोमवार की भारी गिरावट के बाद आज भारतीय शेयर बाजार में बंपर तेजी देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,550 अंकों से ज्यादा उछलकर 83,950 के पार पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 ने 430 अंकों अप है। बैंकिंग, आईटी और रिलायंस जैसे दिग्गज शेयरों में खरीदारी से बाजार को मजबूती मिली। जानिए आज शेयर बाजार में तेजी के पीछे के प्रमुख कारण और कहा हो रही वैल्यू बाइंग

Abhishek Guptaअपडेटेड Nov 25, 2026 पर 9:46 AM
Stock Market Rally: खुलते ही तूफानी रफ्तार से भागा बाजार! Sensex 1,550 अंक चढ़ा, Nifty 25,750 के पार; ये 4 फैक्टर बने बूस्टर
बैंकिंग, आईटी और रिलायंस जैसे दिग्गज शेयरों में खरीदारी से बाजार को मजबूती मिली

Share Market Rise: सोमवार की बड़ी गिरावट और मंगलवार के अवकाश के बाद बुधवार, 25 नवंबर को भारतीय शेयर बाजार ने दमदार वापसी की है। सुबह के शुरुआती कारोबार में बाजार के प्रमुख सूचकांकों में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली।

बाजार के ताजा आंकड़ों पर नजर डालें तो Sensex 1,553.60 अंक (1.86%) की जोरदार छलांग लगाकर 83,989.59 के स्तर पर कारोबार करता दिखा, जबकि NSE Nifty 50 437.10 अंक (1.62%) की मजबूती के साथ 25,786.75 पर पहुंच गया। ब्रॉडर मार्केट में भी अच्छी बढ़त रही और Nifty Midcap 100 447.70 अंक (0.72%) चढ़कर 61,850.90 पर ट्रेड करता नजर आया।

आज शेयर बाजार में तेजी के 5 बड़े कारण

1. बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में जोरदार खरीदारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें