Gift Nifty Indicator: बुधवार को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी के मजबूती के साथ खुलने की संभावना है। गुरु नानक जयंती की छुट्टी के बाद घरेलू बाजारों में ट्रेडिंग फिर से शुरू होने पर GIFT निफ्टी में तेज बढ़त के साथ ट्रेडिंग हो रही है। लगातार विदेशी संस्थागत खरीदारी और कच्चे तेल की नरम कीमतों से घरेलू इक्विटी को सपोर्ट मिल सकता है, हालांकि एशियाई टेक्नोलॉजी स्टॉक्स में फिर से बिकवाली और नए US टैरिफ को लेकर चिंताओं से सेंटिमेंट पर असर पड़ सकता है।
