Gold Rate Today in India: निचले स्तर पर खरीदारी से सोने की चमक में रिकवरी हुई और आज लगातार तीसरे दिन यह मजबूत हुआ है। इन तीन दिनों में 10 ग्राम 24 कैरट वाला गोल्ड ₹2730 और 22 कैरट वाला ₹2510 महंगा हुआ है। आज की बात करें तो राजधानी दिल्ली में फिलहाल 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹10 और 22 कैरट वाला ₹10 ऊपर चढ़ा है। हालांकि अब चांदी की बात करें तो इंडस्ट्रियल डिमांड की सुस्ती के बीच लगातार चार दिनों की स्थिरता के बाद आज यह नीचे आई है और एक किलो चांदी ₹100 सस्ती हुई है।
