Gold रिकॉर्ड हाई से हुआ 10,000 रुपए सस्ता, निवेश का मौका या अभी और करें इंतजार!

डॉलर में मजबूती और इकोनॉमी में शानदार रिकवरी के संकेतों से सोने पर दबाव देखने को मिला है

अपडेटेड Sep 17, 2021 पर 8:22 PM
Story continues below Advertisement

रिकॉर्ड हाई से सोना दस हजार रुपए सस्ता मिल रहा है। सिर्फ पिछले 2 दिनों सोना 2 हजार रुपए सस्ता हुआ है। दरअसल डॉलर में मजबूती और इकोनॉमी में शानदार रिकवरी के संकेतों से सोने पर दबाव देखने को मिला है।  तो क्या सोना खरीदने का ये सही मौका है, या फेस्टिवल पर भाव और नीचे जा सकते हैं। इसी पर हम यहां चर्चा कर रहे हैं।

सोने में निवेश के मौके की बात करें तो सोना 5 हफ्ते के निचले स्तर पर फिसल गया है। कॉमेक्स पर इसका भाव 1760 डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है। MCX पर  सोने का भाव 46,000 रुपए के स्तर पर है। सोने में एक दिन में करीब 3% की गिरावट देखने को मिली है। डॉलर में मजबूती से सोने पर दबाव बढ़ा है। मजबूत अमेरिकी आंकड़ों से भी दबाव बना है। US रिटेल सेल्स के आंकड़े उम्मीद से बेहतर रहे हैं। अमेरिका में इंडस्ट्री प्रोडक्शन में रिकवरी देखने को मिली है। अगले हफ्ते FOMC की होने वाली बैठक पर बाजार की नजर है। सोने का भाव रिकॉर्ड हाई से करीब 20% नीचे आ गया है। 7 अगस्त 2020 को  इसने 56191 रुपए का रिकॉर्ड हाई बनाया था। 1 साल में सोना 10,000 रुपए सस्ता हुआ है।

सोने पर मिले रिटर्न की बात करे तो MCX GOLD ने 1 हफ्ते में  -1 फीसदी, 1 महीनें में -2 फीसदी, 3 महीनें में -2 फीसदी, इस साल अब तक -8 फीसदी रिटर्न दिया है। थोड़ा और लंबा नजरिया रखें तो एक साल में इसने  -11 फीसदी और 3 साल में  +51 फीसदी रिटर्न दिया है।

चांदी से मिले रिटर्न पर बात करें तो MCX सिल्वर ने 1 हफ्ते में  -3 फीसदी, 1 महीनें में -1 फीसदी, 3 महीनें में -9 फीसदी, इस साल अब तक -10 फीसदी रिटर्न दिया है। थोड़ा और लंबा नजरिया रखें तो एक साल में इसने  -11 फीसदी और 3 साल में  +65 फीसदी रिटर्न दिया है।

एचडीएफसी सिक्‍योरिटीज (HDFC Securities) के सीनियर एनालिस्‍ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपये में आई मजबूती के कारण सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रहा है।वहीं, अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर भी सोने की कीमतों में लगातार उठापटक जारी है। वहीं, भारतीय शेयर बाजारों में भी तेजी का रुख बना हुआ है। इससे सोने की कीमतें दबाव में चल रही हैं।

कई कमोडिटी जानकारों का कहना है कि अगले कुछ महीनों में सोने पर और दबाव देखने को मिल सकता है। LSEG Business के देबाजीत शाहा का कहना है कि कीमतों में एकाएक आने वाली कोई तेजी इस बात का संकेत नहीं होगा कि सोने पर से दबाव हट गया है। इस बात की बड़ी संभावना है कि आगले कुछ महीनों में सोने की कीमतें 1605 डॉलर प्रति औंस तक फिसल सकती हैं।



सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।