अब अगले महीने से सोने के गहने और इससे बनी चीजों की खरीद-बिक्री में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। केंद्र सरकार ने बिना छह अंकों वाले हॉलमार्क के गोल्ड ज्वैलरी (Gold Jewellery) और गोल्ड आर्टफैक्ट्स (Artfacts) की बिक्री नहीं हो पाएगी। इसका मतलब हुआ कि अब चार अंकों वाली हॉलमार्क का सिस्टम अगले महीने से बंद हो जाएगा। मिनिस्ट्री ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स, फूड एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन ने इसे लेकर आधिकारिक तौर पर बयान जारी कर दिया है। मंत्रालय का कहना है कि यह फैसला माइक्रो सेल यूनिट्स में क्वालिटी कल्चर सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है। यह फैसला केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के अध्यक्षता में 3 मार्च 2023 को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स की बैठक में लिया गया।
