Gold Price: सोने की कीमतों में तेजी बरकरार है। MCX पर सोने की कीमत में तेजी से उछाल आया और यह 800 रुपये से अधिक बढ़कर 96,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 24 कैरेट सोने के लिए हाजिर कीमतें 97,530 रुपये तक पहुंच गईं। सोने में यह तेजी जियोपॉलिटिकल टेंशन, ग्लोबल संकेतों और कमजोर डॉलर के कारण देखी जा रही है।
