Get App

Gold Price: सोने की चमक बरकरार, जनवरी 2025 से अब तक सोने ने दिया 12% का रिटर्न, जानें आगे कैसी रहेगी इसकी चाल

सोने के भाव में लगातार तेजी जारी है। आज MCX पर सोने का भाव 85600 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार निकला है। COMEX पर सोने के दाम $2964 से पार निकला है। कल COMEX पर सोने का भाव $2973 से पार गए थे

अपडेटेड Feb 21, 2025 पर 3:56 PM
Story continues below Advertisement
सोने में तेजी को ट्रंप के टैरिफ वॉर से सपोर्ट मिला है। वहीं ग्लोबल अनसर्टिनिटी से कीमतों में उछाल आया है।

सोने के भाव में लगातार तेजी जारी है। आज MCX पर सोने का भाव 85600 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार निकला है। COMEX पर सोने के दाम $2964 से पार निकला है। कल COMEX पर सोने का भाव $2973 से पार गए थे । US में सोने का स्पॉट भाव $2926 से पार निकला है। एक महीने में सोने के दाम 6% से ज्यादा बढ़े है।

दरअसल, सोने में तेजी को ट्रंप के टैरिफ वॉर से सपोर्ट मिला है। वहीं ग्लोबल अनसर्टिनिटी से कीमतों में उछाल आया है। सेंट्रल बैंक लगातार सोने की खरीदारी कर रहे हैं। फेड को ट्रंप टैरिफ के कारण महंगाई बढ़ने की आशंका है। फेड को दरें में कटौती से पहले महंगाई घटने का इंतजार है।

सोने की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में सोने में 2 फीसदी की तेजी आई है जबकि 1 महीने में इसमें 6 फीसदी का उछाल आया। जनवरी 2025 से अब तक सोने ने 12 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। वहीं 1 साल में सोने ने 45 फीसदी का रिटर्न दिया है।


मेटल्स फोकस के चिराग शेठ का कहना है कि इस साल जून-जुलाई तक बाजार में वौलेटिलिटी रहने की संभावनाएं है। ग्लोबल अनसर्टेनिटी , जियो पॉलिटिकल तनाव के चलते सोने की कीमतों में उछाल आया है। अभी भी हमारा मानना है कि सोने के दाम 3000 डॉलर प्रति औंस के ऊपर जा सकते हैं।

चिराग शेठ ने आगे कहा कि बाजार की नजर ट्रंप की नीतियों पर है। पिछले 2-3 महीने में सोने में मूव आया। ट्रंप पॉलिसी का सोने की कीमतों पर असर देखने को मिल रही है। 2-3 महीनों में अगर टैरिफ नहीं आते और स्थिति सुधरती है तो पूर्वी देशों में सोना वापस आएगा। उन्होंने आगे कहा कि बैंक अपनी पोजीशन कवर कर रही हैं। बैकों को टैरिफ आने के बाद खामियाजा नहीं भरना पड़ेगा।

इंडियन मार्केट में ज्वेलरी की डिमांड थोड़ी कमजोर नजर आ रही है। सोने के दाम ज्यादा ऊपर होने के कारण डिमांड में कमजोरी देखने को मिल रही है। हालांकि इन्वेस्टमेंट डिमांड में मजबूती देखने को मिल रही है।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Feb 21, 2025 3:53 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।