Gold Price Today: भारत में सोने की कीमतें शुक्रवार 8 अगस्त को अपने रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार कर रही हैं। MCX पर सोने का अक्टूबर वायदा 1,02,250 तक पहुंचा। जबकि COMEX पर रिकॉर्ड हाई के करीब भाव पहुंचा। दिसंबर वायदा 3534 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचा। अप्रैल में 3544 डॉलर प्रति औंस का हाई बनाया था। US में स्पॉट भाव 2 हफ्तों की ऊंचाई पर पहुंचा है।
घरेलू बाजार में भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता में तनाव और अक्टूबर में फेड द्वारा ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की संभावित कटौती के कारण घरेलू सोने की कीमतें बढ़ रही हैं।
एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी के उपाध्यक्ष (शोध विश्लेषक) जतिन त्रिवेदी ने कहा, "जब तक व्यापार वार्ता में प्रगति नहीं दिखती, सोना मजबूत बना रहेगा। अगर कीमतें ₹99,500 प्रति 10 ग्राम से नीचे गिरती हैं, तभी भारी बिकवाली देखने को मिलेगी। तब तक कोई भी गिरावट खरीदारी का मौका है।" उन्हें उम्मीद है कि सोना ₹99,500-₹1,03,000 प्रति 10 ग्राम के दायरे में अस्थिर रहेगा।
ट्रंप के ट्रैरिफ टेंशन से सोने की कीमतों में तेजी आई। टैरिफ को लेकर बाजार में अनिश्चितता बनी है। US ने सोने के इंपोर्ट पर टैरिफ लगाया। 1 किलो के बार के इंपोर्ट पर टैरिफ लगा है , जिसे भी सोने की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा। 100 औंस के बार इंपोर्ट पर भी टैरिफ लगा। टैरिफ का सबसे ज्यादा असर स्विट्जरलैंड पर पड़ा। दुनिया का सबसे बड़ा रिफायनर स्विट्जरलैंड है। ट्रंप ने स्विट्जरलैंड से इंपोर्ट पर 39% टैरिफ लगाया है।
COMEX पर 1 किलो के बार में सबसे ज्यादा ट्रेडिंग है। सितंबर में दरें 0.25% घटने की उम्मीद है। 92% लोगों को US में दरें घटने की उम्मीद है। चीन लगातार कर रहा सोने की खरीदारी की है। जुलाई में लगातार 9वें महीने चीनी ने की खरीदारी की।
क्या होनी चाहिए अब निवेश रणनीति
मेटल्स फोकस प्रिंसिपल कंसल्टेंट (साउथ एशिया), चिराग शेठ ने कहा कि अब हर दिन एक नई खबर आती है और बाजार उसी के आधार पर रिएक्ट कर करता है। ट्रंप टैरिफ को लेकर बाजार में अनिश्चितता कायम है। यूएस 220-250 सोना इंपोर्ट करता है। यूएस 220-250 सोने में से 60 फीसदी स्विट्जरलैंड से इंपोर्ट करता है । ट्रंप के सोने पर टैरिफ लगाने का असर कई देशों पर पड़ेगा।
उन्होंने आगे कहा कि US के टैरिफ के कारण अमेरिका का सोना London के सोने के मुकाबले $100 प्रीमियम पर चल रहा है। US 200-250 सोने का इंपार्ट करता है। इसमें से 60-70% सोना स्विट्जरलैंड से आता है। पहले सोना लंदन से स्विट्जरलैंड आता है। वहां पर बार में बदला जाता है। फिर स्विट्जरलैंड से सोना अमेरिका जाता है। हो सकता है LME सोना से सीधे अमेरिका चला जाए। अमेरिका में LBMA की 2 रिफाइनरी मौजूद है।
चिराग शेठ ने कहा कि साल के अंत तक सोना $3600-$3800 तक पहुंच सकता है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।