Gold Price Today: $2524 से नीचे गया सोना तो 150-200 प्वाइंट की मंदी और आ सकती है नजर

सोने की कीमतों में दबाव देखने को मिल रहा है। सोने के दाम 1 हफ्ते के निचले स्तरों पर पहुंचे है। एक दिन में सोने की कीमतों में करीब 3.50% की गिरावट आई है। MCX पर सोने का दाम 75200 रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे फिसला है। वहीं COMEX पर भी सोना 2633 डॉलर के नीचे फिसला है

अपडेटेड Nov 26, 2024 पर 1:44 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
डॉलर में तेजी से भी सोने की कीमतों पर दबाव बना है। डॉनल्ड ट्रंप ने स्कॉट बेसेंट को ट्रेजरी सेक्रेटरी चुना है।

Gold Price Today:सोने की कीमतों में दबाव देखने को मिल रहा है। सोने के दाम 1 हफ्ते के निचले स्तरों पर पहुंचे है। एक दिन में सोने की कीमतों में करीब 3.50% की गिरावट आई है। MCX पर सोने का दाम 75200 रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे फिसला है। वहीं COMEX पर भी सोना 2633 डॉलर के नीचे फिसला है। दरअसल, सोने में आई गिरावट की वजह इजरायल-हिजबुल्लाह के बीच तनाव है। इजरायल-हिजबुल्लाह के बीच सीजफायर संभव है। आने वाले दिनों में सीजफायर का ऐलान संभव है। जिसके चलते सोने की कीमतों में दबाव देखने को मिल रहा है।

वहीं डॉलर में तेजी से भी सोने की कीमतों पर दबाव बना है। डॉनल्ड ट्रंप ने स्कॉट बेसेंट को ट्रेजरी सेक्रेटरी चुना है। आज US FOMC के मिनट्स जारी होंगी जिसका भी असर सोने की कीमतों में देखने को मिल रहा है।

इधर डॉनल्ड ट्रंप ने भी चाइनीज गुड्स पर अतिरिक्त 10% टैरिफ बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। मैक्सिको के प्रोडक्ट्स पर 25% टैरिफ लगाएंगे। जिसके कारण भी सोने कीकीमतें टूटी है। डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि कनाडा के प्रोडक्ट्स पर 25% टैरिफ लगाएंगे। बता दें कि ट्रंप 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे।


ठंडी पड़ी कच्चे तेल की आंच?

इधर कच्चे तेल का भाव एक दिन में 3% गिरा है। ब्रेंट का भाव $73 के नीचे फिसला है जबकि WTI का भाव $69 के नीचे फिसला है। इसराइल-हिजबुल्लाह के बीच सीजफायर संभव है। 1 दिसंबर को OPEC+ देशों की बैठक होगी। OPEC+ जनवरी से उत्पादन बढ़ाने को रोक सकता है ।

2025 में सोने में तेजी की उम्मीद बरकरार

IBJA के सेक्रेटरी सुरेंद्र मेहता ने कहा कि ट्रंप की जीत के बाद सोने के दाम चढ़े थे। जियोपॉलिटिकल टेंशन का असर सोने-चांदी की कीमतों में देखने को मिलेगी। चीन सोने की खरीदारी शुरु करेगा। शॉर्ट टर्म में सोने में सर्तक रहने की जरुरत है। स्पॉट मार्केट में 2595 डॉलर पर पहला सपोर्ट रह सकता है जबकि दूसरा सपोर्ट लेवल 2524 डॉलर पर है। सुरेंद्र मेहता ने आगे कहा कि अगर स्पॉट मार्केट में सोने 2524 डॉलर के नीचे गिरता है तो सोने में 150-200 प्वाइंट की और मंदी नजर आ सकती है।

वहीं सोने की घरेलू खरीदारी पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि गोल्ड की खरीदारी काफी अच्छी है। हर गिरावट में कंज्यूमर और इन्वेस्टर्स गोल्ड में खरीदारी कर रहे है। भारतीय बाजार में यह ट्रेड काफी अच्छा है। अगर सोने की कीमतों में और गिरावट आती है तो हम पिछले साल के गोल्ड के इंपोर्ट आंकड़ों को मेच कर सकते है।

Silver ने 2024 में दिया 32 फीसदी रिटर्न, क्या अभी निवेश का मौका है?

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।