अक्षय तृतीया से पहले सोना खरीदने का सुनहरा मौका है। 14 मई को अक्षय तृतीया है जिस दिन सोना खरीदने का रिवाज है, लेकिन इससे 2 दिन पहले ही आज लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी की कीमतों (Gold and Silver Prices) में गिरावट देखने को मिल रही है। मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई थी, वहीं बुधवार को भी सोना गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है।
वायदा सोना (Gold Futures) के साथ आज हाजिर सोना (Spot Gold) की कीमतों में भी गिरावट आई है। दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 46,110 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 50,110 रुपये है। वहीं, मुंबई में 22 कैरेट सोना 44,920 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 45,920 रुपये है। दिल्ली में चांदी 71,500 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रही है।
वायदा सोने की बात करें तो मल्टीपल कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सुबह 11 बजे 4 जून को डिलीवर होने वाला सोना 0.21% यानी 100 रुपये की गिरावट के साथ प्रति 10 ग्राम 47,533 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, 5 जुलाई तो डिलिवरी वाली वायदा चांदी भी 0.59% यानी 427 रुपये की गिरावट के साथ प्रति किलो 71,502 रुपये पर बिक रही थी।
आपको बता दें कि MCX पर मंगलवार को सोना 47,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी 71,882 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। IIFL सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट अनुज गुप्ता ने कहा कि इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड की कामतें प्रति औंस 1800 डॉलर से अधिक है। ऐसे में भारत में सोने की कीमतों में गिरावट इसमें निवेश करने का सुनहरा मौका है। निवेशकों को हरेक डिप पर खरीदारी की स्ट्रैटजी अपनानी चाहिए।
इस वजह से आई गिरावट
ग्लोबल मार्केट में सोना 0.2% की गिरावट के साथ 1832.73 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, चांदी 0.6% की गिरावट के साथ 27.47 डॉलर प्रति औंस पर थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कीमती धातुओं की कीमत में गिरावट के वजह मजबूत डॉलर और यूएस ट्रेजरी यील्ड यानी 10 साल वाले यूएस बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी होना है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
