Gold-Silver Rates Today: बुधवार,14 जनवरी को सुबह के कारोबार में सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब जाती दिखीं। जबकि चांदी 4 फीसदी से ज़्यादा उछलकर MCX पर अपने नए हाई पर पहुंच गई। अमेरिका में महंगाई के नरम आंकड़ों से इस साल US फेड द्वारा ब्याज दरों में और कटौती की उम्मीदें बढ़ीं। इससे सोने-चांदी को सपोर्ट मिला है। 10.45 बजे के आसपास एमसीएक्स पर सोने का फरवरी कॉन्ट्रैक्ट 1,065 रुपए यानी 0.75 फीसदी की तेजी के साथ 143,333 रुपए पर दिख रहा था। वहीं, चांदी का मार्च कॉन्ट्रैक्ट 11,220 रुपए यानी 4.08 फीसदी की बढ़त के साथ 286,200 के स्तर पर नजर आ रहा था।
न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक दिसंबर में US कोर कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) महीने-दर-महीने 0.2% और साल-दर-साल 2.6% बढ़ा है। यह विश्लेषकों की 0.3% और 2.7% बढ़ोतरी की उम्मीदों से कम रहा है।
दूसरी कमोडिटीज की बात करें तो कॉपर का जनवरी कॉन्ट्रैक्ट 11.90 रुपए यानी 0.91 फीसदी की तेजी के साथ 1,321.65 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, कच्चे तेल का जनवरी कॉन्ट्रैक्ट 17 रुपए यानी 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 5,496 रुपए पर कारोबार कर रहा है। जबकि, नैचुरल गैस का जनवरी कॉन्ट्रैक्ट 3.50 रुपए यानी 1.15 फीसदी की तेजी के साथ 308.10 रुपए पर कारोबार कर रहा है।
कमोडिटी में आज कहां होगी कमाई
कमोडिटी में कमाई वाले कॉल के लिए आज हमारे साथ हैं Kedia Commodity के अजय केडिया। इनको आज गोल्ड, सिल्वर और क्रूड में कमाई के मौके दिख रहे हैं। इनकी एमसीएक्स गोल्ड फरवरी कॉन्ट्रैक्ट में 142000 रुपए के आसपास, 144000 रुपए के टारगेट के लिए, 141000 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह है। एमसीएक्स क्रूड जनवरी कॉन्ट्रैक्ट में भी इनकी 5500 रुपए के आसपास,5650 रुपए के टारगेट के लिए,5400 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह है। वहीं, एमसीएक्स सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट में भी इनकी 274000 रुपए के आसपास,278000 रुपए के टारगेट के लिए,272000 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।