Gold Price: रिकॉर्ड स्तरों पर पहुंचा सोने का भाव, एक्सपर्ट्स से जानिए क्या आगे भी जारी रहेगी तेजी

तान्या रस्तोगी ने कहा कि सोने के भाव में तेजी जारी रहेगी। इस साल सोने के दाम में लगभग 30% की बढ़ोतरी हुई। फेस्टिव सीजन में सोने की बुकिंग बढ़ी है। उन्होंने कहा कि सोने के भाव में स्टेबिलिटी नहीं आएगी।

अपडेटेड Oct 16, 2024 पर 5:36 PM
MCX और COMEX पर आज सोने ने रिकॉर्ड हाई बनाया है। इसके अलावा चांदी में भी तेजी का दौर है जहां 500 रूपये से भी ज्यादा का उछाल देखा गया है

Gold Price: सोने का स्वर्णिम दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। MCX और COMEX पर आज सोने ने रिकॉर्ड हाई बनाया है। इसके अलावा चांदी में भी तेजी का दौर है जहां 500 रूपये से भी ज्यादा का उछाल देखा गया है और यह 92000 रुपये के पार निकली है। दिवाली से पहले सोना का भाव MCX पर 76,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा है। COMEX पर रिकॉर्ड सोने के दाम $2,696 के पार निकला है। US में स्पॉट के दाम $2679 के पार निकले है। 2024 में अब तक 37 बार रिकॉर्ड ऊंचाई पर सोने के दाम पहुंचे है।

सोने में आई तेजी के पीछे की वजह पर बात करें तो 94% लोगों को US में नवंबर में दरें 0.25% घटने की उम्मीद है। डॉलर, बॉन्ड यील्ड में कमजोरी से भी सोने को सपोर्ट मिल रहा है। मिडिल ईस्ट संकट के कारण भी कीमतों में तेजी आई है। सेंट्रल बैंकों की खरीद से भी दाम चढ़ रहे है। इस बीच डॉलर इंडेक्स 103 के ऊपर कायम है।

गौरतलब है कि कीमतों में तेजी के कारण बाजार में पहले की खरीदारी 10-12% घट चुकी है । ऐसे में ये तेजी मांग पर कितना असर डालेगी?


कोविड के बाद सोने में निवेश बढ़ा

सोने के आगे के आउटलुक पर बात करते हुए लाला जुगल किशोर ज्वेलर्स के डायरेक्टर तान्या रस्तोगी ने कहा कि सोने के भाव में तेजी जारी रहेगी। इस साल सोने के दाम में लगभग 30% की बढ़ोतरी हुई। फेस्टिव सीजन में सोने की बुकिंग बढ़ी है। उन्होंने कहा कि सोने के भाव में स्टेबिलिटी नहीं आएगी।

हालांकि कंज्यूमर को सोने के भाव कम होने का इंतजार है। अभी वेडिंग की खरीदारी ज्यादा हो रही है। कोविड के बाद सोने में निवेश बढ़ा है।

सोने के भाव आगे भी बढ़ने की उम्मीद

वहीं मुम्बई ज्वेलर्स एसोसिएशन के वीपी कुमार जैन ने कहा कि बाजार में सोने की जबरदस्त खरीदारी है। क्योंकि कस्टमर्स को सोने के भाव आगे भी बढ़ने की उम्मीद है।

Commodity Market: क्या सफेद चावल का होगा ड्यूटी फ्री एक्सपोर्ट?16 अक्टूबर से आएगा पीली मटर का वायदा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।