Gold Prices Today-20 April 2021: सोने के दाम में आज 600 रुपये प्रति 100 ग्राम बढ़ गए हैं। मतलब कि अगर आप 10 ग्राम सोना खरीद रहे हैं तो मंगलवार को आपको 60 रुपये अधिक पेमेंट करना होगा। हालांकि ग्लोबल मार्केट में सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई है।

अप्रैल महीने में पीली धातु के दाम में इजाफा बना हुआ है। देश भर में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। इस बीच देश में शादी का मौसम भी शुरू हो गया है और सोने के दाम में बढ़ोतरी बनी हुई है।

जानिए अपने शहर में सोने के भाव

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 46,400 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 24 कैरेट सोने के दाम 50,620 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। हैदराबाद में मंगलवार को 22 कैरेट सोने के भाव 44,250 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने के दाम 48,270 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में अगर आप सोना खरीद रहे हैं तो 22 कैरेट सोने के लिए आपको 45,070 रुपये और 24 कैरेट के लिए 46,070 रुपये 10 प्रति 10 ग्राम के हिसाब से पेमेंट करना होगा।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 22 कैरेट सोने के दाम 46,400 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने के दाम 50,620 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं।

पुणे में 22 कैरेट सोने के दाम 45,070 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने के दाम 46,070 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। महाराष्ट्र के नागपुर में 22 कैरेट सोने के दाम 45,070 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट के दाम 46,070 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं।

चेन्नई में मंगलवार को 22 कैरेट सोने के दाम 44,950 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने के दाम 49,030 रुपये हैं। इसी तरह बेंगलुरु में 22 कैरेट सोने के दाम 44,250 रुपये प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 48,270 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।