Silver Gold Price Today : सोमवार,27 जुलाई को घरेलू वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इस बीच अमेरिकी डॉलर में गिरावट आई है। वीकेंड में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बाद डॉलर पर दबाव बना है। 10.30 बजे के आसपास एमसीएक्स पर गोल्ड का अगस्त वायदा 919 रुपए यानी 0.64 फीसदी की बढ़त के साथ 144,000 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा था। वहीं,चांदी का सितंबर वायदा 2,310 रुपए यानी 1.04 फीसदी की तेजी के साथ 224,403 रुपए पर दिख रहा था।
डॉलर इंडेक्स में 0.30% से ज्यादा की गिरावट आई है,जिससे डॉलर के जरिए खरीदा जाने वाली कीमती धातुएं विदेशी मुद्रा में सस्ती हो गईं हैं। इस बीच दो हफ्ते के तनाव के बाद,वीकेंड में अमेरिका और ईरान द्वारा सैन्य हमले रोकने के बाद सोमवार को तेल की कीमतों में 5% की भारी गिरावट आई।
हालांकि,मिडिल-ईस्ट टकराव को खत्म करने के लिए अमेरिका या ईरान की ओर से कूटनीतिक कोशिशों के कोई साफ संकेत नहीं दिख रहे हैं,लेकिन सैन्य हमलों में आई कमी ने समाधान की उम्मीद जगाई है। इससे इलाके में तनाव कम हो सकता है और होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल की सप्लाई फिर से सुचारू रूप से शुरू हो सकती है। तेल की कीमतों में टिकाऊ गिरावट तभी संभव है जब मध्य पूर्व के संघर्ष का अंतिम समाधान हो जाए।
गौरतलब है कि जून के आखिर से सोना ज्यादातर 4,000 डॉलर प्रति औंस के आस-पास ही घूम रहा है। गिरावट पर आ रही खरीदारी की वजह से इसकी कीमत उस अहम स्तर से ऊपर बनी हुई है,जिसे कुछ ट्रेडर एक बड़ा सपोर्ट मानते हैं। फरवरी के आखिर में ईरान पर अमेरिका और इज़राइल के हमलों के बाद से सोने की कीमत में 20% से ज्यादा की गिरावट आई है। इससे सोने की कीमतों में कई सालों से चली आ रही तेजी का दौर खत्म हो गया।
पिछले महीने हुए अस्थायी युद्धविराम के बाद,मध्य पूर्व में फिर से शुरू हुई लड़ाई ने हाल के हफ्तों में महंगाई का दबाव बढ़ा दिया है। इससे इस बात की संभावना बढ़ गई है कि फेडरल रिज़र्व ब्याज दरें बढ़ा सकता है। ऐसा होने पर बिना रिटर्न देने वाली कीमती धातुओं (जैसे गोल्ड) के लिए मुश्किलें पैदा हो सकती हैं। फेड पर नजर रखने वालों को उम्मीद है कि इस हफ्ते ब्याज दरों पर होने वाला फैसला मुश्किल हो सकता है,क्योंकि एनर्जी की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी और जून में उम्मीद से कम रही कंज्यूमर प्राइस (उपभोक्ता कीमतों)की रीडिंग के बीच टकराव की स्थिति है।
एमसीएक्स पर कॉपर का जुलाई वायदा 1.15 रुपए यानी 0.09 फीसदी की हल्की बढ़त के साथ 1,321.90 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा था। वहीं,क्रूड ऑयल का अगस्त वायदा 422 रुपए यानी 4.90 फीसदी की कमजोरी के साथ 8182 रुपए पर दिख रहा था। वहीं,नैचुरल गैस का अगस्त वायदा 7.30 रुपए यानी 2.60 फीसदी की गिरावट के साथ 273.30 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा था। वहीं, ELECDMBL का अप्रैल वायदा 113 रुपए यानी 2.55 फीसदी की तेजी के साथ 4,540.00 रुपए पर दिख रहा था।
कमोडिटी में कमाई वाले कॉल
कमोडिटी में कमाई वाले कॉल के लिए आज हमारे साथ हैं कुंवरजी ग्रुप के रवि दियोरा। इनको आज गोल्ड और नैचुरल में कमाई के मौके दिख रहे हैं। एमसीएक्स गोल्ड अगस्त फ्यूचर्स में इनकी 143066 रुपए के आसपास,142560 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 144500 रुपए के टारेगट के लिए खरीदारी की सलाह है। वहीं, एमसीएक्स नैचुरल गैस जुलाई वायदा में भी इनकी 282 रुपए के आसपास, 286 रुपए के स्टॉप लॉस के के साथ 272 रुपए के टारेगट के लिए बिकवाली की सलाह है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।