Silver Gold Price Today : 6 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा सोना, जानिए कमोडिटी में आज कहां हो सकती है कमाई

Silver Gold Price Today : ईरान पर US के हमलों से तेल की कीमतें बढ़ने के कारण सोना छह महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। अमेरिका में महंगाई बढ़ी है। ऐसे में फेड के 2027 तक ब्याज दरें जस की तस रखने की संभावना दिख रही है। आइवरी कोस्ट में सोने का उत्पादन 2026 तक 62 टन तक पहुंचने का अनुमान है

अपडेटेड Jun 11, 2026 पर 8:53 AM
Gold Rate Today :कमोडिटी में कमाई वाले कॉल के लिए आज हमारे साथ हैं SMC ग्लोबल सिक्योरिटीज की वंदना भारती। इनको आज नैचुरल गैस और एल्युमीनियम में कमाई के मौके दिख रहे हैं

Silver Gold Price Today : गुरुवार, 11 जून को सोने की कीमत छह महीने से ज्यादा के निचले स्तर पर आ गई हैं। ईरान पर अमेरिका के नए हमलों से तेल की कीमतें बढ़ गईं हैं। इससे महंगाई बढ़ने और लंबे समय तक ब्याज दरों ऊंची बनी रहने की चिंताएं और बढ़ गईं हैं। इसका सोने पर नेगेटिव असर देखने को मिल रहा है। अमेरिकी सेना ने बुधवार को बताया कि अमेरिका ने ईरान में कई ठिकानों पर नए सिरे से हमले किए हैं। ये हमले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के कुछ घंटों बाद हुए जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर कोई शांति समझौता नहीं हुआ तो नए हमले किए जाएंगे।

इसके चलते ग्लोबल मार्केट में सोने का हाजिर भाव 0.2% गिरकर 4,063.87 डॉलर प्रति औंस के निचले स्तर पर आ गया। अगस्त की डिलीवरी वाला US गोल्ड फ्यूचर्स 1.1% गिरकर 4,086.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

गुरुवार को तेल की कीमतों में 2 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। ईरान ने अमेरिकी के हमलों के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को बंद करने का ऐलान किया। इसके चलते तेल की सप्लाई में बाधा आने का डर बढ़ गया है। कच्चे तेल की बढ़ी हुई कीमतें महंगाई बढ़ा सकती हैं। बता दें कि सोने को महंगाई से बचाव का जरिया माना जाता है,लेकिन महंगाई बढ़ने से ब्याज दरें बढ़ सकती है। ध्यान रखने की बात है कि ऊंची ब्याज दरें ऐसे मेटल्स पर दबाव डालती हैं जिनको नॉन-यील्डिंग माना जाता है। इसके चलते सोने पर दबाव बना है।


आंकड़ों से पता चला है कि मई में अमेरिका में रिटेल महंगाई दर पिछले तीन सालों में सबसे तेजी से बढ़ी है। इसकी मुख्य वजह मिडिल ईस्ट में चल रहे टकराव के चलते एनर्जी प्रोडक्ट्स की कीमतों में हुई भारी बढ़ोतरी रही। इस स्थिति में फेडरल रिजर्व 2027 तक ब्याज दरों में कोई बदलाव करने की स्थिति में नहीं है।

अब बाजार की नजर US फेड की मॉनेटरी पॉलिसी के रुख का आकलन करने के लिए मई महीने के प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स आंकड़ों पर है जो आज आने वाले हैं। इस बीच पश्चिम अफ्रीकी देश आइवरी कोस्ट के माइन्स विभाग के डायरेक्टर जनरल ने रॉयटर्स को बताया है कि आइवरी कोस्ट में सोने का उत्पादन 2025 के 59.33 टन से बढ़कर 2026 में 62 मीट्रिक टन तक पहुंचने की उम्मीद है। यहां पहले से चल रही खदानें अपना कामकाज बढ़ा रही हैं। इसका असर सोने के उत्पादन पर दिखेगा।

कमोडिटी में कमाई वाले कॉल

कमोडिटी में कमाई वाले कॉल के लिए आज हमारे साथ हैं SMC ग्लोबल सिक्योरिटीज (SMC Global Securities) की वंदना भारती। इनको आज नैचुरल गैस और एल्युमीनियम में कमाई के मौके दिख रहे हैं। एमसीएक्स नैचुरल में इनकी 305 रुपए के आसपास, 302 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 312 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। वहीं, एमसीएक्स एल्युमीनियम में इनकी 372 रुपए के आसपास, 370.5 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 375 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।

 

 

Gold Price Today: सोना फिर फिसला, मुंबई में ₹136440 पर आया 22 कैरेट; चेक करें अपने शहर का रेट

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।