देश में सोने की कीमत में एक बार फिर गिरावट दिख रही है। गुरुवार, 11 जून की सुबह ज्यादातर शहरों में सोना सस्ता हो गया है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत कम होकर 149000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से सोने की मांग कमजोर पड़ी है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 4,300 रुपये या करीब 3 प्रतिशत गिरकर 1,56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,168.99 डॉलर प्रति औंस पर है।
एनालिस्ट्स का मानना है कि अमेरिका और ईरान के बीच भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने से ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत बढ़कर 90 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई। इससे डॉलर मजबूत हुआ और कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट आई। ब्रेंट कच्चा तेल इस वक्त 94 डॉलर प्रति बैरल पर है। ऊर्जा कीमतों में उछाल से महंगाई के लंबे समय तक ऊपर बने रहने और ब्याज दरें ऊंची बनी रहने की आशंका बढ़ी है। इससे सोने-चांदी को लेकर आकर्षण में कमी आई है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 149000 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 136590 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 136440 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 148850 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 150540 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 137990 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 148850 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 136440 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
सोने की तरह चांदी की कीमत में भी गिरावट है। 11 जून की सुबह कीमत 249900 रुपये प्रति किलोग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 63.87 डॉलर प्रति औंस पर है। सोने और चांदी की घरेलू बाजार में कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।