Silver Gold Price Today : MCX पर सोने-चांदी में दिख रही तेजी, जानिए कमोडिटी मार्केट में आज कहां हो सकती है कमाई

Silver Gold Price Today : 11.15 बजे के आसपास एमसीएक्स पर गोल्ड का अगस्त वायदा 832 रुपए यानी 0.56 फीसदी की बढ़त के साथ 149,764 रुपए पर दिख रहा था। वहीं, सिल्वर का जुलाई वायदा 2,547 रुपए यानी 1.06 फीसदी की तेजी के साथ 242,200 रुपए पर नजर आ रहा था

अपडेटेड Jun 12, 2026 पर 11:35 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Gold Rate Today : कमोडिटी में कमाई वाले कॉल के लिए आज हमारे साथ हैं कमोडिटी कॉल रिसर्च एनालिस्ट के अनुज गुप्ता। इनको आज गोल्ड,कॉपर, क्रूड और सिल्वर में कमाई के मौके दिख रहे हैं

Silver Gold Price Today : शुक्रवार को MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। निवेशकों की ओर से की गई भारी खरीदारी से सोने-चांदी को सपोर्ट मिल रहा है। निवेशकों के ऐसा लग रहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता हो सकता है,जिससे पश्चिम एशिया में चल रहा युद्ध खत्म हो सकता है। इस उम्मीद के चलते ही आज इन दोनों कीमती धातुओं में तेजी आई है। हालांकि, इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमतों में गिरावट आई और यह इस हफ्ते लाल निशान में बंद होने के ओर बढ़ रहा है। इसकी वजह महंगाई बढ़ने और इसके चलते US फ़ेडरल रिज़र्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाए जाने की आशंका है।

11.15 बजे के आसपास एमसीएक्स पर गोल्ड का अगस्त वायदा 832 रुपए यानी 0.56 फीसदी की बढ़त के साथ 149,764 रुपए पर दिख रहा था। वहीं, सिल्वर का जुलाई वायदा 2,547 रुपए यानी 1.06 फीसदी की तेजी के साथ 242,200 रुपए पर नजर आ रहा था।

इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो हाजिर गोल्ड की कीमत 0.5% गिरकर 4,191.17 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है। वहीं, अगस्त की डिलीवरी वाला US गोल्ड फ्यूचर्स 2.4% बढ़कर 4,212.70 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। स्पॉट सिल्वर की कीमतें 0.4% गिरकर 67.10 डॉलर प्रति औंस के आसपास आ गई हैं।


दूसरी कमोडिटीज पर एक नजर

11.15 बजे के आसपास एमसीएक्स पर कॉपर का जून वायदा 10.25 रुपए यानी 0.77 फीसदी की बढ़त के साथ 1,335.25 रुपए पर दिख रहा था। वहीं, क्रूड ऑयल का जून वायदा 149 रुपए यानी 1.79 फीसदी की कमजोरी के साथ 8,198 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। जबकि, नैचुरल गैस का जून वायदा 0.40 रुपए यानी 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 294.90 रुपए पर कारोबारी कर रहा था। वहीं, ELECDMBL जून वायदा 43 रुपए यानी 0.95 फीसदी की कमजोरी के साथ 4,505 रुपए पर ट्रेड कर रहा था।

Silver Price Today: चांदी में आई मामूली गिरावट, जानिये शुक्रवार 12 जून को क्या रहा रेट

कमोडिटी कॉल

कमोडिटी में कमाई वाले कॉल के लिए आज हमारे साथ हैं कमोडिटी कॉल रिसर्च एनालिस्ट के अनुज गुप्ता। इनको आज गोल्ड,कॉपर, क्रूड और सिल्वर में कमाई के मौके दिख रहे हैं। एमसीएक्स गोल्ड में इनकी 149000 रुपए के आसपास,148500 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 150000 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। वहीं, एमसीएक्स सिल्वर में इनकी 239500 रुपए के आसपास, 236000 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 245000 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।

एमसीएक्स कॉपर में भी इनकी 1325 रुपए के आसपास, 1305 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 1340 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। वहीं, एमसीएक्स क्रूड में इनकी 8500 रुपए के आसपास, 8650 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 8200 रुपए के टारगेट के लिए बिकवाली की सलाह है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।