Silver Price Today: चांदी में आई मामूली गिरावट, जानिये शुक्रवार 12 जून को क्या रहा रेट

Silver Price Today: आज शुक्रवार 12 जून को चांदी के भाव में मामूली गिरावट रही। कल गुरुवार की तुलना में आज चांदी का दाम 100 रुपये प्रति किलोग्राम कम हुआ है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता के बुलियन मार्केट में चांदी का दाम आज 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम रहा

अपडेटेड Jun 12, 2026 पर 9:40 AM
SIlver Rate Today: चांदी के भाव में आज गिरावट आई है।

Silver Price Today: आज शुक्रवार 12 जून को चांदी के भाव में मामूली गिरावट रही। कल गुरुवार की तुलना में आज चांदी का दाम 100 रुपये प्रति किलोग्राम कम हुआ है।  दिल्ली, मुंबई, कोलकाता के बुलियन मार्केट में चांदी का दाम आज 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। अगर आप भी चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो जानिये आपके शहर में आज चांदी का भाव क्या रहा।

ईरान से जुड़े युद्ध और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच इंटरनेशनल मार्केट में शुक्रवार को सोना और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 2.56% बढ़कर 4,219.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी 5.04% उछलकर 67.22 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी।

घरेलू वायदा बाजार MCX में अगस्त डिलीवरी वाला सोना 0.95% बढ़कर 1,50,343 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं जुलाई डिलीवरी वाली चांदी 1.69% की तेजी के साथ 2,43,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।


ईरान संकट के चलते कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती आई है, जिसका असर मेटल पर भी दिख रहा है। फिलहाल बाजार की नजर कच्चे तेल, रुपये की चाल और वैश्विक आर्थिक घटनाक्रमों पर बनी हुई है।

12 जून 2026 को बुलियन मार्केट में ये रहा सिल्वर रेट

शहर एक किलोग्राम चांदी का भाव (रुपये में)
दिल्ली 2,49,900
मुंबई 2,49,900
अहमदाबाद 2,49,900
चेन्नई 2,59,900
कोलकाता 2,49,900
केरल 2,59,900
जयपुर 2,49,900
भोपाल 2,49,900
लखनऊ 2,49,900
चंडीगढ़ 2,49,900

8th Pay Commission: एक्शन में 8वां वेतन आयोग! यूपी-ओडिशा सहित कई राज्यों में बैठकों का शेड्यूल जारी, जानिए जेब में कब से आएगी मोटी सैलरी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।