Silver Gold Price Today: 5% का नुकसान झेलने के एक दिन बाद, आज शुक्रवार,20 मार्च को MCX पर सोने के भाव इंट्राडे में 2% से ज़्यादा चढ़ गए। इस तेजी की मुख्य वजह लगातार बने भू-राजनीतिक तनाव के बीच आई'वैल्यू बाइंग'(कीमत कम होने पर होने वाली खरीदारी) रही। बता दें कि पिछले कारोबारी सत्र में, MCX सोने का अप्रैल वायदा 1,44,954 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसमें 5% से ज़्यादा की गिरावट आई थी। वहीं MCX चांदी का मई वायदा 2,31,460 रुपए प्रति किलोग्राम पर सेटल हुआ था। इसमें भी लगभग 7% का भारी नुकसान हुआ था।
आज की बात करें तो 11.25 बजे के आसपास एमसीएक्स पर गोल्ड का अप्रैल वायदा 1,989 रुपए यानी 1.37 रुपए की बढ़त के साथ 146,943 रुपए प्रति 10 ग्राम पर दिख रहा था। वहीं, सिल्वर का मई वायदा 1,561 रुपए यानी 0.67 फीसदी की बढ़त के साथ 233,021 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा था।
सेंट्रल बैंकों की खरीदारी और भू-राजनीतिक कारणों से सोने का मिडियम से लॉन्ग टर्म आउटलुक मज़बूत बना हुआ है,लेकिन दूसरी करेंसीज के मुकाबले डॉलर की बढ़त और इस साल US Fed द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों का कमज़ोर पड़ना,कीमती धातुओं के लिए शॉर्ट टर्म में बड़ी चुनौतियां बनी हुई हैं।
MCX के आंकड़ों के मुताबिक इस हफ़्ते गुरुवार तक घरेलू हाजिर बाजार में सोने की कीमतों में लगभग 10,600 रुपए या लगभग 7% की भारी गिरावट आई है। इस हफ़्ते US गोल्ड फ़्यूचर्स में 7% से ज़्यादा की गिरावट आई है। मज़बूत होते US डॉलर के बीच,ऐसा लग रहा है कि लगातार तीसरे हफ़्ते भी इसमें गिरावट जारी रहेगी।
इस हफ़्ते अब तक सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। इसकी वजह है अमेरिकी डॉलर का मज़बूत होना। कच्चे तेल की कीमतों में आई अचानक तेज़ी के कारण डॉलर मजबूत हुआ है। चूंकि तेल का ज़्यादातर कारोबार अमेरिकी डॉलर में होता है,इसलिए कमोडिटी की कीमतों में अचानक उछाल आने से डॉलर की मांग बढ़ जाती है,जिससे उसकी कीमत ऊपर चली जाती है। इसका असर सोने की 'सुरक्षित निवेश'(safe haven) वाली अपील पर पड़ता है।
दूसरी कमोडिटीज की बात करें तो कॉपर का मार्च वायदा 3.65 रुपए यानी 0.33 फीसदी की बढ़त के साथ 1,114.70 रुपए पर दिख रहा था। वहीं, क्रूड का अप्रैल वायदा 212 रुपए यानी 2.36 फीसदी की गिरावट के साथ 8,799 रुपए पर कारोबार कर रहा था। जबकि, नैचुलर गैस का मार्च वायदा 2.70 रुपए यानी 0.91 फीसदी कमजोरी के साथ 292.60 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। वहीं,ELECDMBL मार्च वायदा 11 रुपए यानी 0.26 फीसदी की कमजोरी के साथ 4,283 रुपए पर दिख रहा था।
कमोडिटी में कमाई वाले कॉल
कमोडिटी में कमाई वाले कॉल के लिए आज हमारे साथ हैं Prithvi Finmart के मनोज कुमार जैन। इनके आज क्रूड ऑयल और गोल्ड मिनी में कमाई के मौके दिख रहे हैं। MCX CRUDE OIL (APR) वायदा में इनकी 8650 रुपए के आसपास, 8470 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 9000 रुपए के टारेगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। वहीं, MCX GOLD MINI (APR) वायदा में इनकी 144800 रुपए के आसपास, 144000 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 146200 रुपए के टारेगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।