Silver Gold Price Today : MCX पर सोने-चांदी की चाल कमजोर, जानिए आज कमोडिटी में कहां हो सकती है कमाई

Silver Gold Price Today : US फेडरल रिजर्व के सख़्त रुख और मुख्य ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के कारण सोने की कीमतें दायरे में बनी हुई हैं। बता दें कि ब्याज दरें बढ़ने से सोना या बुलियन अपने पास रखने की अपॉर्चुनिटी कॉस्ट बढ़ जाती है। इससे सोने-चांदी पर दबाव देखने को मिल रहा है

अपडेटेड Sep 17, 2026 पर 12:13 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Gold Rate Today : कमोडिटी में कमाई वाले कॉल के लिए आज हमारे साथ हैं SMC ग्लोबल सिक्योरिटीज की वंदना भारती। इनको आज जिंक और क्रूड में कमाई के मौके दिख रहे हैं

Silver Gold Price Today : भारत में आज सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। 11.45 बजे के आसपास एमसीएक्स पर गोल्ड का अक्तूबर वायदा 1,160 रुपए यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 151,200 रुपए पर और चांदी का दिसंबर वायदा 2,186 रुपए यानी 0.93 फीसदी की गिरावट के साथ 232,500 रुपए पर नजर आ रहा था। भारत में सोने के भाव पर मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय स्पॉट गोल्ड रेट,अमेरिकी डॉलर में उतार-चढ़ाव और सोने पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी जैसी बातों का असर देखने को मिलता है।

US फेडरल रिजर्व के सख़्त रुख और मुख्य ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के कारण सोने की कीमतें दायरे में बनी हुई हैं। बता दें कि ब्याज दरें बढ़ने से सोना या बुलियन अपने पास रखने की 'अपॉर्चुनिटी कॉस्ट'(मौका लागत) बढ़ जाती है। इससे सोने-चांदी पर दबाव देखने को मिल रहा है।

अमेरिकी पॉलिसी मेकर्स ने संकेत दिया है कि महंगाई दर फेड के 2% के लक्ष्य से ऊपर बनी हुई है, इसलिए साल के अंत से पहले ब्याज दरों में एक और बढ़ोतरी हो सकती है। इस बीच US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि पश्चिम एशिया में लंबे समय से चल रहा टकराव जल्द ही खत्म हो सकता है। इससे सोने की कीमतों को कुछ राहत मिल सकती है।


सोने का आउटलुक

कमोडिटी बाजार के जानकारों का मानना ​​है कि निकट भविष्य में सोने की कीमतें एक दायरे में ही रहेंगी,क्योंकि बाज़ार मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर नज़र रखे हुए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि सोने की कीमतों की चाल तय करने में तेल की कीमतें एक अहम भूमिका निभाती हैं।

इंडसइंड सिक्योरिटीज के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी ने कहा कि फेड चेयरमैन वॉर्श के भाषण के बाद ग्लोबल मार्केट में कमजोर ट्रेंड को देखते हुए MCX गोल्ड अक्टूबर फ्यूचर्स की कीमत गिरकर 1,51,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ सकती है। रिटेल निवेशकों को सलाह है कि वे खरीदारी का फ़ैसला लेने से पहले न सिर्फ़ घरेलू दरों,बल्कि अंतरराष्ट्रीय ट्रेंड्स पर भी नज़र रखें।

दूसरी कमोडिटीज पर एक नजर

दूसरी कमोडिटीज की बात करें तो एमसीएक्स पर कॉपर का सितंबर वायदा 6.35 रुपए यानी 0.51 फीसदी की तेजी के साथ 1,381.30 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, क्रूड का सितंबर वायदा 144 रुपए यानी 1.47 फीसदी की कमजोरी के साथ 9,675 रुपए पर नजर आ रहा है। एमसीएक्स पर नैचुरल गैस का सितंबर वायदा 0.80 रुपए यानी 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ 278.70 रुपए पर कारोबार कर रहा है।

कमोडिटी में कमाई वाले कॉल

कमोडिटी में कमाई वाले कॉल के लिए आज हमारे साथ हैं SMC Global Securities की वंदना भारती। इनका कहना है कि एमसीएक्स जिंक फ्यूचर्स में 418 रुपए के आसपास, 417 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 421 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की जा सकती है। वहीं, एमसीएक्स क्रूड में 9800 रुपए के आसपास, 9880 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 9600 रुपए के टारगेट के लिए बिकवाली की जा सकती है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।