Get App

Silver Gold Price Today : एमसीएक्स पर सोने-चांदी की चाल मिली-जुली, जानिए कमोडिटी मार्केट में आज कहां हो सकती है कमाई

Silver Gold Price Today : मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि जियोपॉलिटिकल वजहों से सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है और इसकी कीमत 1,51,000 रुपए से 1,54,500 रुपए के दायरे में रह सकती है

Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Sep 23, 2026 पर 12:35 PM
Silver Gold Price Today : एमसीएक्स पर सोने-चांदी की चाल मिली-जुली, जानिए कमोडिटी मार्केट में आज कहां हो सकती है कमाई
Gold Rate Today : कमोडिटी में कमाई वाले कॉल के लिए आज हमारे साथ हैं केडिया एडवाइजरी के अजय केडिया। इनको आज गोल्ड और सिल्वर में कमाई के मौके दिख रहे हैं

Silver Gold Price Today : एमसीएक्स पर सोने-चांदी की चाल मिलीजुली दिख रही है। 12 बजे के आसपास एमसीएक्स पर सोने का अक्तूबर वायदा 367 रुपए यानी 0.24 फीसदी की कमजोरी के साथ 152,349 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, चांदी का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 254 रुपए यानी 0.11 फीसदी की कमजोरी के साथ 240,142 रुपए के आसपास नजर आ रहा है। LKP सिक्योरिटीज में कमोडिटी और करेंसी के VP रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी का कहना है कि जियोपॉलिटिकल वजहों से सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है और इसकी कीमत 1,51,000 रुपए से 1,54,500 रुपए के दायरे में रह सकती है।

उन्होंने आगे कहा कि सोने की कीमतों में 1,51,850 रुपए से 1,53,350 रुपए के बीच उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। कच्चे तेल की गिरती कीमतों से इसे सहारा मिला, जबकि डॉलर इंडेक्स के 100 के ऊपर जाने से इस पर पर दबाव बना रहा। आगे बाज़ार ट्रंप के UN भाषण, शी जिनपिंग की US यात्रा और होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से जुड़ी घटनाओं पर बारीकी से नजर रखेगा।

चांदी के आउटलुक पर बात करते हुए वेंचुरा में कमोडिटी और CRM के हेड, एन एस रामास्वामी ने कहा कि इसकी कीमत भारी उतार-चढ़ाव के साथ $63 से $75 प्रति औंस के बीच स्थिर रहने की संभावना है। ब्याज दरों और डॉलर में उतार-चढ़ाव के कारण इसमें संतुलन बना हुआ है।

दूसरी कमोडिटीज पर एक नजर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें