Gold Price: सोने की लगातार तेजी के बाद आज लगा ब्रेक, अभी और गिरेगा या आएगी तेजी

सोने की तेजी पर ब्रेक लगा है। एमसीएक्स पर सोने में आज 1 फीसदी की गिरावट आई है और 84900 के नीचे पहुंचा गया है। वहीं COMEX पर सोना 2914 डॉलर प्रति औंस से नीचे पहुंचा है जबकि US में सोने का स्पॉट भाव 2886 डॉलर से नीचे फिसला है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा कि अमेरिकी इकोनॉमी की सेहत अच्छी है

अपडेटेड Feb 12, 2025 पर 2:08 PM
Story continues below Advertisement
सोने की तेजी पर ब्रेक लगा है। एमसीएक्स पर सोने में आज 1 फीसदी की गिरावट आई है

सोने की तेजी पर ब्रेक लगा है। एमसीएक्स पर सोने में आज 1 फीसदी की गिरावट आई है और 84900 के नीचे पहुंचा गया है। वहीं COMEX पर सोना 2914 डॉलर प्रति औंस से नीचे पहुंचा है जबकि US में सोने का स्पॉट भाव 2886 डॉलर से नीचे फिसला है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा कि अमेरिकी इकोनॉमी की सेहत अच्छी है। इसलिए फेडरल रिजर्व जल्द इंटरेस्ट रेट में कमी करने नहीं जा रहा है। यहीं वजह है कि आज सोने में मुनाफावसूली देखने को मिल रही है।

बता दें कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने 11 फरवरी को कहा कि अमेरिकी इकोनॉमी की सेहत अच्छी है। इसलिए फेडरल रिजर्व जल्द इंटरेस्ट रेट में कमी करने नहीं जा रहा है। हालांकि, उसने कहा कि अगर इनफ्लेशन में कमी आती है और रोजगार बाजार में कमजोरी देखने को मिलती है तो वह इंटरेस्ट रेट घटाने के बारे में फैसला ले सकता है। मार्केट एनालिस्ट का कहना है कि पॉवेल के इस बयान के बाद नजरें 12 फरवरी को इनफ्लेशन के डेटा पर लगी हैं। अगर इनफ्लेशन बढ़ता है तो इसका मतलब है कि इंटरेस्ट रेट में जल्द कमी नहीं होने जा रही है। इससे गोल्ड पर दबाव बढ़ सकता है।

सोने की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में सोने 1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली जबकि 1 महीने में इसमें 8 फीसदी की तेजी आई। वहीं जनवरी 2025 से अब तक सोने ने 10 फीसदी का उछाल दिखाया है। जबकि 1 साल में इसमें 45 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।


क्या है एक्सपर्ट्स की राय

बॉम्बे ज्वेलर्स एसोसिएशन के कुमार जैन का कहना है कि सोने की कीमतों में उछाल की पूरी उम्मीद है। ये आगे 90,000-95,000 रुपये प्रति 10 ग्राम का स्तर दिखा सकता है। बुलियन बायर्स और रिटेल खरीदारी के चलते सोने की मांग में बढ़त संभव है।

HDFC सिक्योरिटीज के अनुज गुप्ता का कहना है कि कल सोने ने 2940 डॉलर प्रति औंस का हाई बनाया था जिसके बाद अब इसमें हल्की करेक्शन देखने को मिल रही है। जोमेल पॉरेल के बयान का असर दिख रहा है। इस बयान के बाद बॉन्ड यील्ड में तेजी आई और सोने में मुनाफावसूली हुई। सोने में आगे भी मुनाफावसूली के चलते दबाव दिख सकता है। हालांकि लंबी अवधि के लिए सोने में पॉजिटिव ट्रेड बना हुआ है। लिहाजा गिरावट पर इसमें खरीदारी करें।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।