Gold- Silver Price: अमेरिका प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के डेनमार्क के एक ऑटोनॉमस इलाके ग्रीनलैंड को खरीदने की बात पर बढ़ती जियोपॉलिटिकल अनिश्चितता के बाद इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में सोने और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई। ट्रंप ने अपनी इस अजीब मांग के कड़े विरोध के बीच कई यूरोपियन देशों पर 10 परसेंट एक्स्ट्रा टैरिफ लगाकर एक कदम और आगे बढ़ गए हैं।
