Gold Price Today: कल धनतेरस से पहले सोने चांदी की चमक और बढ़ी। दोनों रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे है। घरेलू बाजार में सोना 1 लाख 32 हजार के पार निकला है वहीं चांदी भी 1 लाख 70 हजार के पार निकली है। बाजार उम्मीद कर रहा है कि दिवाली पर सोना डेढ़ लाख और चांदी 2 लाख के भी पार निकल जाएगी। ऐसे में कैसी है खरीदारी? कैसी और किसकी है मांग? ज्वेलरी या बुलियन, लोगों को क्या पसंद आ रहा है? इस स्तरों पर कौन -कौन खरीदारी कर रहा है। देश के किन हिस्सों से सबसे ज्यादा मांग देखने को मिल रही है?
WGC के सचिन जैन ने कहा कि कीमतों में तेजी के बाद भी सोने की मांग बनी हुई है। फाइनेंशियल मार्केट की तरफ से सोने में तेजी आई है। वहीं शादियों के मद्देनजर भी खरीदारी हो रही है। कीमतों में आगे भी तेजी की उम्मीद है। ETF में निवेश बढ़ने से भी सोने में तेजी आई है। उन्होंने आगे कहा कि लॉन्ग टर्म के नजरिए से सोने की कीमतों को देखें तो आगे इसमें तेजी की पूरी संभावनाए है।
सचिन जैन ने आगे कहा कि इस समय बाजार में FOMO वाली स्थिति बन गई है। हालांकि सोने में इतनी तेजी थोड़ा रिस्क बढ़ा रही है। हालांकि इंस्ट्रीट्यूएशन और लोग दोनों तेजी के मौके को छोड़ना नहीं चाहते है। कीमतों में गिरावट पर मांग और तेजी और आने की उम्मीद है। उन्होने आगे कहा कि सितंबर में सोने का इंपोर्ट काफी अच्छा रहा है। देश में 600-700 टन सोने के इंपोर्ट की उम्मीद है।
सेनको गोल्ड के सुवंकर सेन का कहना है कि बीते 7-1 दिनों में बिक्री में तेजी आई है । सोने की कीमतों में तेजी के बाद भी मांग अच्छी है। 20 फीसदी ग्राहक 5 लाख रुपये से ऊपर के गहनों की खरीदारी कर रहे हैं।
लक्ष्मी डायमंड के चेतन महेता का कहना है कि दीवाली के लिए पूरी इंडस्ट्रीज तैयार है। सोने की तेजी के कारण डायमंड की मांग बढ़ी है। 22 कैरेट और 18 कैरेट के गहनों की मांग में तेजी है। 22 कैरेट के गहनों की मांग अब भी ज्यादा है। साउथ में सबसे ज्यादा मांग 22 कैरेट की ही ज्यादा है। इस साल 10-15फीसदी बिक्री ज्यादा है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।