Gold Price Today: शादियों के सीजन के बीच सर्राफा बाजार में आज हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को सोने के भाव में गिरावट आई। हालांकि, गोल्ड का रेट अभी भी 48000 रुपये के ऊपर बना हुआ है। सोना आज 250 रुपये गिरकर 48,068 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी सस्ती होकर 62,154 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..
24 कैरेट सोने का भाव 48,068 रुपये पर खुला। कल मंगलवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 48,318 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 250 रुपये की गिरावट आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 47,876 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 44,030 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 36,051 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 28,120 रुपये रहा।
सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 62,154 रुपये रहा। चांदी का रेट कल मंगलवार को 62,255 रुपये पर बंद हुई। चांदी में 71 रुपये की गिरावट देखने को मिली।