Gold Price Today: शादियों के सीजन के बीच सर्राफा बाजार में आज हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को सोने के भाव में गिरावट आई। हालांकि, गोल्ड का रेट अभी भी 48000 रुपये के ऊपर बना हुआ है। सोना आज 250 रुपये गिरकर 48,068 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी सस्ती होकर 62,154 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..
