LPG Price Today: अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर युद्ध शुरू होने के कारण कच्चे तेल की कीमतों में इस हफ्ते तेजी देखने को मिली है। लेकिन इसके बाद भी 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर और 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में आज यानी 18 जुलाई को कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है।
