अब BSE पर भी कर सकेंगे सोने की ट्रेडिंग, लॉन्च हुई EGR सर्विस, जानिए खास बातें

बीएसई के प्लेटफॉर्म पर इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट (EGR) के लॉन्च से पीली धातु के लिए बेहतर और पारदर्शी मूल्य हासिल करने में मदद मिलेगी

अपडेटेड Oct 25, 2022 पर 3:35 PM
बीएसई ने एक बयान में कहा कि उसने दिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान 995 और 999 शुद्धता वाले दो नए उत्पाद पेश किए हैं

BSE Electronic Gold Receipts : अग्रणी स्टॉक एक्सचेज बीएसई ने अपने प्लेटफॉम पर इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट (EGR) लॉन्च किया है। इस कदम से पीली धातु के लिए बेहतर और पारदर्शी मूल्य हासिल करने में मदद मिलेगी। एक्सचेंज ने एक बयान में कहा कि उसने दिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान 995 और 999 शुद्धता वाले दो नए उत्पाद पेश किए हैं। ट्रेडिंग 1 ग्राम के मल्टीपल में होगी। डिलीवरी 10 ग्राम और 100 ग्राम के मल्टीपल में होगी।

एक्सचेंज ने आयोजित किए कई मॉक ट्रेडिंग सेशन

पिछले महीने एक्सचेंज को सेबी (SEBI) से EGR शुरू करने के लिए अंतिम मंजूरी मिलने के बाद यह घोषणा की गई है। फरवरी में बीएसई को सेबी से सैद्धांतिक रूप से मंजूरी मिली थी, जिसके बाद एक्सचेंज ने EGR में ट्रेडिंग की सुविधा देने के उद्देश्य से अपने सदस्यों के लिए कई मॉक ट्रेडिंग सेशन आयोजित किए हैं।


Dollar Vs Rupee: रुपया गिरकर 85 के लेवल तक जा सकता है, Citi और Barclays का अनुमान

सभी पार्टिसिपैंट्स को मिलेगी सर्विस

ईजीआर के जरिये बाजार के सभी पार्टिसिपैंट्स को सेवाएं दी जाएंगी। इसमें एक्सचेंज पर खरीदारों और विक्रेताओं में व्यक्तिगत निवेशकों के साथ-साथ आयातकों, बैंकों, रिफाइनर्स, बुलियन ट्रेडर्स, ज्वेलरी मैन्युफैक्चरर्स और रिटेलर्स आदि शामिल होंगे। बीएसई में सीबीओ समीर पाटिल ने कहा कि ईजीआर का शुभारंभ न केवल बीएसई के लिए बल्कि सर्राफा उद्योग के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

SBI में 8 दिन में 11% की दमदार रैली, अच्छे नतीजों की उम्मीद में रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा शेयर

खरीद सकेंगे खरा सोना

ईजीआर सोने की बेहतर गुणवत्ता सुनिश्चित करेगा। इस प्लेटफॉर्म से आपूर्ति किए गए सोने की गुणवत्ता बेहतर होने का दावा किया जा रहा है। इससे सोने का बेहतर दाम मिलेगा और और लेनदेन में पारदर्शिता आएगी। आपको बता दें कि भारत लगभग 800-900 टन की वार्षिक सोने की मांग के साथ विश्व स्तर पर सोने का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है और वैश्विक बाजारों में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।