GIFT City News: गिफ्ट सिटी के इंडिया इंटरनेशनल बूलियन एक्सचेंज (IIBX) जल्द ही सिल्वर डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट लॉन्च होने वाला है। फिलहाल इसे प्रॉडक्ट डिजाइन के लिए नियामक से अंतिम मंजूरी का इंतजार है। मनीकंट्रोल को सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है। रेगुलेटरी सबमिशन पहले ही पूरा हो चुका है और अब नियामक से फाइनल अप्रूवल का इंतजार है। अभी IIBX पर चांदी को जो ट्रेडिंह होती है, वह स्पॉट ही है। वहीं गोल्ड की बात करें तो इसके फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट्स को इसी साल जून 2024 में लॉन्च किया गया था। इस जानकारी की पुष्टि के लिए जब मनीकंट्रोल IIBX के पास पहुंची तो इसके एमडी और सीईओ अशोक कुमार गौतम ने कहा कि सिल्वर डेरिवेटिव प्रोडक्ट लॉन्च होने वाला है और फिलहाल इसे रेगुलेटरी इंटरनेशल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर्स अथॉरिटी (IFSCA) की मंजूरी का इंतजार है।
नवरात्रि में लॉन्च होने की उम्मीद
गिफ्ट सिटी के इंडिया इंटरनेशनल बूलियन एक्सचेंज पर गोल्ड का फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट्स इस साल जून में लॉन्च हुआ था। अब सिल्वर का भी डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स लाने की तैयारी है और इसकी पुष्टि खुद एक्सचेंज के सीएमडी ने कर दी है। उन्होंने बताया कि इसके नवरात्रि में लॉन्च होने की उम्मीद है। नवरात्रि 3 अक्टूबर से शुरू होगी और 12 अक्टूबर तक रहेगी।
Spot Silver की ट्रेडिंग को कैसा मिला रिस्पांस?
सिल्वर के डेरिवेटिव को लाने की योजना है लेकिन स्पॉट ट्रेडिंग पहले ही चल रही है और एक्सचेंज ने इसे पिछले साल दिसंबर 2023 में लॉन्च किया था। इसे कैसा रिस्पांस मिला, इसका अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि जिस दिन यह लॉन्च हुआ था तो उस दिन IIBX के वॉल्ट में उपलब्ध यानी 3 टन का जो सिल्वर कोटा रखा गया था, वह लॉन्च होने के आधे घंटे के भीतर ही ट्रेड होने लगा। वित्त वर्ष 2024 में इसकी टोटल ट्रेडेड वैल्यू 69.8 करोड़ डॉलर रही और वॉल्यूम 908.8 टन रहा। वित्त वर्ष 2025 में अब तक 237.57 टन की ट्रेडिंग हो चुकी है।
ज्वैलर्स को IIBX पर ट्रेडिंग से क्या हुआ फायदा
IIBX पर ट्रेडिंग शुरू होने से पहले ज्वैलर्स सोने और चांदी की खरीदारी सिर्फ चुनिंदा बैंकों के जरिए करते थे लेकिन अब क्वालिफाईड ज्वैलर्स इसे IIBX के जरिए भी आयात कर सकते हैं। IIBX का वॉल्ट पहले गिफ्ट सिटी में था लेकिन जुलाई में इसने चेन्नई में एक नया वॉल्ट शुरू किया जिसे जे मातादी फ्री ट्रेड वेयरहाउसिंग जोन (FTWZ) की ब्रिंक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड मैनेज करती है। IIBX को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुलाई 2022 में लॉन्च किया था।