Gold and silver rates : वैश्विक स्तर पर कमजोरी के संकेतों से भारतीय बाजार में सना और चांदी कीमतों में सोमवार को कमजोरी रही। एमसीएक्स (MCX) पर गोल्ड फ्यूचर्स (gold futures) 0.3 फीसदी कमजोर होकर 51,551 रुपये पर, वहीं सिल्वर फ्यूचर्स (silver futures) 1 फीसदी गिरावट के साथ 61,321 रुपये प्रति किग्रा पर बना हुआ है। शुक्रवार के सेशन में सोना 1.3 फीसदी मजबूती के साथ 51,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के एक महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। वहीं चांदी में 0.8 फीसदी की मजबूती दर्ज की गई थी।
अमेरिका में महंगाई की मार
ग्लोबल मार्केट में, आज अमेरिका में महंगाई बढ़ने से ट्रेजरी यील्ड्स में उछाल के चलते सोना एक महीने की ऊंचाई से नीचे आ गया। हाजिर सोना (Spot gold) 0.5 फीसदी गिरावट के साथ 1,862.29 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं हाजिर चांदी 1.1 फीसदी कमजोर होकर 21.63 डॉलर प्रति औंस रह गई।
इन फैक्टर्स का दिख रहा असर
मेहता इक्विटीज के वीपी कमोडिटीज राहुल कलंत्री ने कहा, डॉलर इंडेक्स 0.80 फीसदी बढ़कर 104.15 के स्तर तक पहुंच गया, जो 17 मई के बाद का उच्चतम स्तर है। वहीं, यूएस इक्विटी मार्केट में शुक्रवार को 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट रही।
बुलियन को अक्सर महंगाई की तुलना में हेज के रूप में देखा जाता है, लेकिन फेड के शॉर्ट टर्म इंटरेस्ट रेट्स में बढ़ोतरी से इसकी होल्डिंग की अपॉर्च्युनिटी कॉस्ट ज्यादा है।
सोने को कहां है सपोर्ट और कहां है रेजिस्टैंस
कलंत्री ने कहा, “टेक्निकल्स पर गौर करें तो सोने के 1,870 डॉलर से ऊपर होल्ड करने से ज्यादा तेजी आएई। इसकी अगली बाधा 1,890 डॉलर है। इसके विपरीत मौजूदा स्तरों से 1,850 डॉलर से नीचे जाने पर सोने पर दबाव बढ़ेगा। इसी प्रकार, यदि चांदी 22.10 डॉलर से ऊपर आती है तो इसमें बूलिश ट्रेंड दिख सकता है। अन्यथा यह फिर से 21.40 डॉलर पर पहुंच सकती है।”
कलंत्री ने कहा, सोने को 1,851-1,842 डॉलर पर सपोर्ट, जबकि 1,870-1,881 डॉलर पर रेजिस्टैंस है। चांदी को 21.45-21.20 डॉलर पर सपोर्ट, जबकि 21.82-22.10 डॉलर पर रेजिस्टैंस है। रुपये में बात करें तो सोने को 51,470–51,110 रुपये पर सपोर्ट, जबकि 52,040–52,250 रुपये पर रेजिस्टैंस है। वहीं चांदी को 61,280-60,850 रुपये पर सपोर्ट, जबकि 62,180–62,510 रुपये पर रेजिस्टैंस है।