Gold Price Today : अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 6 जनवरी को सोने की कीमतों में मामूली कमजोरी आई। दरअसल, फेडरल रिजर्व द्वारा मीटिंग मिनट्स जारी करने के बाद यूएस ट्रेजरी यील्ड्स बढ़ने से पीली धातु के लिए सेफ हैवन डिमांड कम हुई। साथ ही इस पर ओमीक्रोन कोरोना वायरस वैरिएंट के मामले बढ़ने का भी असर दिखा।
एमसीएक्स पर सोना-चांदी कमजोर
Multi-Commodity Exchange : मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट्स 0.54 फीसदी की कमजोरी के साथ 47,763 रुपये प्रति 10 ग्राम (सुबह 9.32 बजे) पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं सिल्वर फ्यूचर्स 1.39 फीसदी की गिरावट के साथ 61,372 रुपये प्रति किलोग्राम पर है।
बुधवार को सोना और चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव रहा और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती रही। हालांकि, दोनों धातुएं बढ़त के साथ बंद हुईं।
सोने में दिख सकती है प्रॉफिट बुकिंग
पृथ्वी फिनमार्ट कमोडिटी रिसर्च के मनोज कुमार जैन ने कहा, गोल्ड फरवरी फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट्स 0.58 फीसदी मजबूती के साथ 1,825.10 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर सेटल हुए, वहीं सिल्वर मार्च फ्यूचर्स 0.48 फीसदी मजबूती के साथ 23.17 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर बंद हुए। उन्होंने कहा, “हम आज के सेशन में सोना और चांदी में ऊंचे स्तरों प्रॉफिट बुकिंग देखते हैं।”
उन्होंने कहा, सोने को 1,810-1,800 प्रति ट्रॉय औंस पर सपोर्ट और 1,834-1,845 पर रेजिस्टैंस है। वहीं चांदी में 22.88-22.55 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर सपोर्ट और 23.40-23.70 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर रेजिस्टैंस है। जैन ने कहा, “एमसीएक्स पर सोने को 47,800-47,550 पर सपोर्ट और 48,180-48,400 रुपये पर रेजिस्टैंस है। वहीं चांदी को 61,800-61,220 पर सपोर्ट और 62,700-63,100 रुपये रेजिस्टैंस है। हम सोने में 48,220 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 47,660 रुपये के साथ 48,000 के नीचे बिकवाली की सलाह देते हैं। वहीं चांदी में 62,700 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 61,300 के टारगेट के लिए 62,200 से नीचे बिकवाली की सलाह है।”
कोटक सिक्योरिटीज के वीपी-हेड (कमोडिटी रिसर्च) रविंद्र राव ने कहा, “मिले जुले फैक्टर्स से कीमतें एक रेंज में रह सकती हैं। हालांकि, फेड के रुख से यूएस डॉलर को सपोर्ट मिलने से सोना और चांदी में गिरावट देखने को मिल सकती है।”
स्वास्तिका इनवेस्टमार्ट के हेड (कमोडिटी और करंसी) अभिषेक चौहान ने कहा, “क्रूड ऑयल में मजबूती से डॉलर इंडेक्स पर दबाव बढ़ा है और कीमती धातुओं को सपोर्ट मिला है।” चौहान के मुताबिक, गोल्ड की कीमतें आज पॉजिटिव रह सकती हैं और कोई भी गिरावट खरीदारी का अच्छा मौका हो सकती है। इसे 47,800 रुपये पर सपोर्ट और 48,250 पर रेजिस्टैंस है। चांदी को 61,100 पर सपोर्ट और 63,300 पर रेजिस्टैंस है।