ब्याज दर कम होने की उम्मीद कमजोर पड़ने से गोल्ड में लगातार दूसरे हफ्ते गिरावट का ट्रेंड

गोल्ड में 16 फरवरी को तेजी जारी रही। हालांकि, हफ्ते के लिहाज से देखा जाए, तो इसमें लगातार दूसरे हफ्ते गिरावट देखने को मिली है। अमेरिका में ब्याज दरें घटने की उम्मीद कम होने से सुस्ती का ट्रेंड देखने को मिल रहा है। स्पॉट गोल्ड 12:48 GMT पर 0.1 पर्सेंट की बढ़त के साथ 2,006.98 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था

अपडेटेड Feb 16, 2024 पर 10:23 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कमजोर पड़ने का असर गोल्ड की कीमतों पर देखने को मिल रहा है।

गोल्ड में 16 फरवरी को तेजी जारी रही। हालांकि, हफ्ते के लिहाज से देखा जाए, तो इसमें लगातार दूसरे हफ्ते गिरावट देखने को मिली है। अमेरिका में ब्याज दरें घटने की उम्मीद कम होने से सुस्ती का ट्रेंड देखने को मिल रहा है। स्पॉट गोल्ड 12:48 GMT पर 0.1 पर्सेंट की बढ़त के साथ 2,006.98 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। हालांकि, इस हफ्ते गोल्ड में तकरीबन 1 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिल चुकी है। अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 0.2 पर्सेंट बढ़कर 2,019.00 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

एक एक्सपर्ट ने बताया, 'ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कमजोर पड़ने का असर गोल्ड की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। खरीदारा अब 2,000 डॉलर के अहम मनोवैज्ञानिक स्तर को बनाए रखने में जुटे हैं। हालांकि अमेरिकी डॉलर में मजबूती को देखते हुए गोल्ड में कोई भी टर्नअराउंड निकट भविष्य में टिकाऊ रहने की संभावना नहीं है।' डॉलर इंडेक्स साप्ताहिक बढ़ोतरी के लिए तैयार है, जिससे बुलियन बाकी मुद्राधारकों के लिए कम आकर्षक विकल्प रह गया है।

इस हफ्ते के शुरू में गोल्ड दो महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया। अमेरिका में इनफ्लेशन में बढ़ोतरी के आंकड़े आने के बाद यह हुआ था। हालांकि, 15 फरवरी को इसमें कुछ रिकवरी देखने को मिली थी। जनवरी में अमेरिकी रिटेल सेल्स में अनुमान से ज्यादा गिरावट के बाद गोल्ड में रिकवरी लौटी थी। अमेरिकी फेडरल रिजर्व अगले महीन होने वाले पॉलिसी मीटिंग में ब्याज दरों को स्थिर रख सकता है। ट्रेडर्स को अनुमान है कि ब्याज दरों में पहली कटौती जून में हो सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।